शादी-विवाह का सीजन आ चुका है और चारों तरफ़ DJ साउंड सिस्टम बज रहा है। आजकल बिना डीजे के कोई भी कार्यक्रम नहीं होता है, और शादियों में तो नाचना भी होता है। इसलिए हर साल नए-नए गाने बनाए जाते हैं, और अभी झारखंड में भी कई सारे नागपुरी गाने ट्रेंड कर रहे हैं।
नागपुरी गाना अधिकतर झारखंड में चलता है, ख़ासकर राँची और इससे सटे हुए जिलों और क्षेत्रों में। नागपुरी भाषा काफ़ी मधुर सुनाई देता है, और इसके गाने भी दिल को छू जानेवाले होते हैं। इसी के साथ खोरठा गाना भी काफ़ी लोकप्रिय है झारखंड में, लेकिन आज के लिए हम सिर्फ़ नागपुरी गानों की बात करेंगे।
Top 5 Nagpuri Songs in 2025
नागपुरी गाना जो अभी लगभग हर शादी-पार्टी में बज रहा है, हम उसी के बारे में बात कर रहे हैं। वैसे तो कई सारे गाने हैं जो काफ़ी लोकप्रिय हैं और सुनने में भी अच्छे लगते हैं, लेकिन DJ में जिनकी माँग अधिक है वो नागपुरी गाने ये सब हैं।
1. थार में घुमाबु
यह गाना दिसम्बर 2024 में ही रिलीज हुआ है और अभी तक इसकी डीमांड कम नहीं हुई है। नितेश कच्छप और चिंता देवी के द्वारा गाया गया यह लोकप्रिय गाना YouTube पर अभी 40 Million Views पार करने वाला है।
2. कोन कलर की साड़ी पहनी हो
यह नागपुरी गाना भी 35 Million views के साथ हर शादी में तहलका मचा रहा है। इसे भी नितेश कच्छप ने ही गाया है। इस गाने का बीट और म्यूज़िक इतना अच्छा है कि आपका नाचने का मूड अपने आप ही बन जाएगा।
3. हिलाय देले रानी गुमला डिस्ट्रिक्ट
‘लगाई लेने रानी तोंय होंठ लिबिस्टिक, हिलाय देले रानी गुमला डिस्ट्रिक्ट’ इस बोल के साथ यह नागपुरी गाना काफ़ी धमाका कर रहा है। DJ साउंड में सुनने पर आपको नाचने का मन करने लगेगा। इसे गाया है चिंता देवी और सूरज कुमार ने।
आग के बोल हैं ‘हाय रे तोर डांडा, हिलथे लपालप’ जिसमें एक अलग तरह का धुन है, जो पूरे गाने को एक अलग ही tone देता है। कई लोगों को सिर्फ़ यह भाग ही इस गाने की ओर आकर्षित कर रहा है।
4. लाली होठे लालिया लगाले मुसईक देले
‘जब से देखाले सुंदर रूपवा, बिगैड गेलेय मोरे मनवा’ बोल के साथ शुरू होनेवाला यह धमाकेदार गाना अभी नया-नया ही रिलीज़ हुआ है। गायक आगे कहता हाई कि ‘मोके देखी मटक-मटक चाल चलले, दिले बिजली गिराय देले अरे रनिया’ और ‘लाली होठे ललिया लगाले गोरी सब छोंडवन के पगला बनाले रे’।
इस गाने का म्यूज़िक काफ़ी अलग है और एक बार अगर आप सुन लेते हैं तो फिर यह आपका पसंदीदा गाना बन जाएगा।
5. हीरा बेटा सरकारी नौकरी गाना
‘हीरा बेटा’ टाइटल के साथ YouTube पर रिलीज़ हुए इस गाने के लोकप्रिय बोल हैं ‘सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी, लाइग गेलेय मोके तो सरकारी नौकरी’ और ‘हिरोगिरी, हिरोगिरी, सबको देखाएँगे हिरोगिरी’। अविनाश नायक के द्वारा गाया गाया गाना अभी काफ़ी ट्रेंड में है।