कम्प्यूटर की उपयोगिता पर निबंध: Importance of Computer Essay in Hindi

आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट और कम्प्यूटर मानव समाज के अहम हिस्से बन चुके हैं। स्मार्टफ़ोन और कम्प्यूटर के बिना तो हम कई चीजों की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं कम्प्यूटर की उपयोगिता क्या है? आखिर किस तरह से कम्प्यूटर हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है?

कम्प्यूटर की उपयोगिता पर निबंध

कम्प्यूटर को विज्ञान का आधुनिकतम उपकरण कहा जा सकता है। यह सामान्य यंत्र नहीं, यह जादुई यंत्र है। इससे आप जो चाहे करा लें, बस निर्देश की आवश्यकता है। इसने तो वास्तव में हमारे जीवन को बिल्कुल बदलकर रख दिया है।

कम्प्यूटर गणित और गणना पर आधारित है। इसकी गणना नितान्त निर्दोष और बहुत तीव्र होती है। पलक झपकते ही हजारों गणनाएँ संपन्न हो जाती हैं। आज के युग में कम्प्यूटर एक बहुत ही उल्लेखनीय वरदान सिद्ध हो रहा है। इसके लाभ अनन्त हैं। खोज के कार्य में इसने क्रान्ति ला दी है।

10 Lines Essay on Importance of Computer in Hindi

  • वास्तव में आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जो इससे अछूता रहा हो।
  • सेना के उपकरण, उपग्रह प्रणाली, प्रक्षेपण यान राडार-सभी में इसका उपयोग किया जाने लगा है।
  • कम्प्यूटर के प्रयोग से सामाजिक जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आ गया है।
  • आज प्राय: सभी क्षेत्रों बैंक, रेलवे, चिकित्सा, प्रकाशन में इसका निःसंकोच प्रयोग हो रहा है।
  • आज आपको रेलयात्रा के लिए आरक्षण कराने में कोई कठिनाई नहीं।
  • आप अपने ही स्थान से जहाँ का टिकट लेना चाहें ले सकते है।
  • बटन दबाने की देर भर है, आरक्षण की सारी स्थिति हमारी आँखों के सामने उपस्थित हो जाती है।
  • कम्प्यूटर ने मुद्रण क्षेत्र, संचार-व्यवस्था एवं स्वास्थ्य-सेवाओं के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।
  • आप आज एक कमरे में बैठे हुए सारे विश्व से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
  • फैक्स, पेजिंग, सर्फिग, इन्टरनेट आदि ने आपका सारे विश्व से एकीकार करा दिया है।
  • सच्चाई यह है कि आज जीवन का कोई भी क्षेत्र कम्प्यूटर से अछूता नहीं रहा।
  • इसने मनोरंजन का क्षेत्र हो या कृषि या कार्यालय हो या घर-सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर ने अपनी उपयोगिता को निर्विवाद सिद्ध कर दिया है।

Leave a Comment