CSP Full Form Meaning in Hindi: CSP Kya Hai? Mini Bank Kaise Khole?

ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बैंकिंग केंद्र होता है, जहाँ पर आप अपने घर के सामने ही सारे banking services का लाभ ले सकते हैं। ऐसे काफ़ी लोग हैं जो अपना खुद का CSP सेंटर खोलना चाहते हैं, लेकिन पता ही नहीं है कि CSP Kya Hai? CSP Mini Bank Kaise Khole?

यदि आपको लगता है कि इसे चलाने के लिए आपको बैंकिंग की परीक्षा देनी होगी, तो ऐसी कोई बात नहीं है। CSP में AePS यानी Aadhar-enabled Payment System के द्वारा सारे कामकाज किए जाते हैं, जो आप भी काफ़ी आसानी से कर सकते हैं और महीने के अच्छा-ख़ासा पैसे कमा सकते हैं। आइए जानते हैं CSP के बारे में पूरी जानकारी।

CSP Kya Hai?

CSP का पूरा नाम Customer Service Point (ग्राहक सेवा केंद्र) है। CSP एक प्रकार का मिनी बैंक है, जहाँ पर बैंक के खाताधारकों को बैंकिंग की अनेक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाती हैं। यह योजना प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत CSP की शुरुवात की गई।

सीएसपी का मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग की सुविधा घर तक पहुँचाने का है। CSP लेने के लिए आपको किसी भी बड़ी डिग्री लेने की आवशकता नहीं है। CSP लेने के लिए आप बैंक से 1.5 लाख तक की लोन ले सकते हैं।

ग्राहक सेवा केंद्र पर क्या-क्या काम होता है?

  • Bank Balance Enquiry
  • Money Deposit
  • Money Withdrawal
  • Account opening
  • Money Transfer
  • Aadhaar-enabled Payment System (AePS)
  • Atal Pension Scheme
  • Other Banking Services

CSP Mini Bank Kaise Khole?

  • ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको बैंक से बात करना होगा।
  • जिस भी बैंक का आप CSP लेना चाहते हैं, आपको बैंक के मैनेजर से मिलना होगा और यह बताना होगा कि आप अपने इलाके में CSP खोलना चाहते हैं।
  • इसके लिए आपको अपनी योग्यता और निवेश के बारे में बताना होगा।
  • अगर बैंक मैनेजर को आपकी योग्यता सही लगती है, तो आपको बैंक के तरफ से ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की अनुमति मिल जाएगी।
  • इसके बाद आपको बैंक के तरह से यूजर Id और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप अपना CSP चला सकते हैं।
  • यहाँ पर ध्यान रखने वाली और एक बात है कि मान लिजीए, आप SBI या कोइ भी बैंक का CSP लेना चाह रहे हैं,  तो आपके गाँव या पंचायत में उसी बैंक का CSP पहले से नहीं होना चाहिए।

Documents for CSP Registration

  1. आधार कार्ड
  2. पैन  कार्ड
  3. वोटर कार्ड
  4. बिजली बिल
  5. राशन कार्ड
  6. पासपोर्ट आकार की फोटो
  7. बैंक पासबुक
  8. न्यूनतम 10th पास मार्कशीट

CSP Kya Hai

CSP के लिए किन-किन सामग्री की आवश्यकता होगी?

  • 1 या 2 कंप्युटर होना जरूरी है।
  • कंप्युटर की हार्ड डिस्क 500 GB या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही कम से कम  1 GB रेम या उससे भी अधिक होनी चाहिए।
  • एक प्रिंटर
  • एक स्केनर
  • 4 घंटे की बैटरी बैकअप होनी चाहिए।
  • वेब कैमरा
  • डिजिटल कैमरा
  • लाइसेंस युक्त ऑपरेटिंग सिस्टम होनी चाहिए।

वहीं काफी लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि CSP खोलने में कितना खर्च आएगा? और एक महीने के कितने रुपये कमाए जा सकते हैं? तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि CSP खोलने में करीब 1,00,000 से 1,20,000  रुपए तक का खर्च लग सकता है।

ग्राहक सेवा केंद्र से कितना कमा सकते हैं?

CSP खोलने के बाद 6 महीने तक आपको बैंक की ओर  से 2500 रुपया महिना प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलता है। इसके आतिरिकत्त जमा, निकासी एवं नये खाते खुलने पर कुछ कमीशन मिलती है।

इसके साथ ही NPA  Recovery का काम करके भी पैसे कमा सकते हैं। इसमे आपको 10% तक की कमीशन मिलता है। तो आगर आप अच्छे से काम करते हो तो महीने का 20,000 से 30,000 हजार तक की कमाई आराम से कर सकते हैं।

2021 me CSP Kaise Open Kare?

अभी तक तो आपको पता चल ही गया होगा कि CSP Kya Hai? यदि आप भी खुद का ग्राहक सेवा केंद्र यानी CSP खोलना चाहते हैं, तो सबसे पहला तरीक़ा जैसे मैंने आपको बताया कि आप बैंक मैनेजर से बात करें, जिस भी बैंक का आप CSP लेना चाहते हैं।

इसी के साथ ही, मार्केट में ऐसी बाहुत सारी कंपनी है जो आपको CSP दिलाने में मदद करती है, जिसमें से कुछ कॉम्पनीयां ये भी हैं। Digital India, Bank Mitra,  Vyam Tech , FIA Global, Oxigen online, Sanjivani आप इनमें  से किसी भी कंपनी से बात करके CSP ले सकते हैं।

किसी भी कंपनी से CSP लेने से पहले उस कंपनी के बारे में छान-बिन कर लें। अभी आपको ऐसी बाहुत सारी fake company मिलेगी जो CSP देने के बहाने आपसे पैसे वसूल सकते हैं।

तो बस यह रही CSP Mini Bank के बारे में पूरी जानकारी। मुझे आशा है कि आपको यह लेख पसंद आयी होगी, यदि इसके बारे में आपके मन में कोई भी सवाल हो तो नीचे comment करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

इसे भी पढ़े : CSC Kya Hai? CSC ke Liye Apply Kaise Kare?

10 thoughts on “CSP Full Form Meaning in Hindi: CSP Kya Hai? Mini Bank Kaise Khole?”

  1. লাইসেন্স প্রাপ্ত অপারেটর সিস্টেম টি আহলে কী??

    Reply
  2. লাইসেন্স প্রাপ্ত অপারেটর সিস্টেম টি আসলে কী??

    Reply

Leave a Comment