CSC Full Form Meaning in Hindi: CSC Center Ke Liye Apply Kaise Kare?

नमस्कार दोस्तों! आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं कि CSC Kya Hai? और CSC Center कैसे खोलें? तो आगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। क्योंकि आज के इस लेख में हम इसी बारे में बात करने वाले हैं कि CSC Kaise Khole? कितना खर्च होगा, CSC Center से महीने का कितना कमा सकते हैं आदि।

CSC Kya Hai?

CSC का full-form (पूरा नाम) Common Service Centre है, जिसको हम Digital Seva Kendra के नाम से भी जानते हैं। CSC भारत सरकार के द्वारा भारतीय नागरिकों के घरों तक अपनी E-governance Services को पहुंचाने के लिए CSC को शुरू किया गया है।

इस योजना में आपको कृषि, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, बिल भुगतान, टेलिकॉम, शिक्षा, सभी प्रकार के प्रमाण पत्र एवं आवेदन पत्र आदि; ये सभी सेवा एक Common Service Point में देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में आपको CSC में 300 से भी अधिक सेवाएं मिलेगी।

अब बात करते हैं कि CSC Center ke liye Apply Kaise Kare? लेकिन इससे पहले मैं आपको बता देना चहता हूँ कि CSC Center खोलने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

Documents for CSC Centre Application

  1. आधार कार्ड
  2. पैन  कार्ड
  3. पासपोर्ट आकार की फोटो
  4. बैंक पासबुक
  5. न्यूनतम 10th पास मार्कशीट

CSC के लिए किन-किन सामग्री की आवश्यकता होगी?

  • 1 या 2 कंप्युटर होना जरूरी है।
  • कंप्युटर की हार्ड डिस्क 500 GB या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही कम से कम  1 GB रेम या उससे भी अधिक होनी चाहिए।
  • एक प्रिंटर
  • एक स्केनर
  • 4 घंटे की बैटरी बैकअप होनी चाहिए।
  • वेब कैमरा
  • डिजिटल कैमरा
  • लाइसेंस युक्त ऑपरेटिंग सिस्टम होनी चाहिए।

वहीं काफी लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि CSC सेंटर खोलने में कितना खर्च आएगा? और एक महीने के कितने कमाए जा सकते हैं? तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि एक CSC सेंटर खोलने में करीब 1,00,000 से 1,20,000  रुपए तक का खर्च लग सकता है।

और कमाई की बात करें तो ये आप पर निर्भर करता है कि आप कितना काम कर रहे हैं। अगर आपका CSC सेंटर एक अच्छे जगह में है जहाँ लोग ज्यादा संख्या में आते हैं, तो आप महीने के 20,000 से 25,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

Read Also: Digiboxx Kya Hai?

TIC Certificate Number Kaise Banaye?

CSC Center खोलने के लिए आपको TIC Certificate Number की भी आवश्यकता पड़ेगी जिसके लिए आपको इस प्रकार से आवेदन करना होगा।

  • सबसे पहले आप CSC Website ओपन करें।
  • उसके बाद Instruction बॉक्स में एक लिंक मिलेगा उसमें आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Login Whit Us में क्लिक करना है।
  • उसेक बाद Login as a ISB-General पे Register में क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपना Name, Mobile no, E-mail, Father/Mother/Husband Name, Address, Gender, DOB इतना कुछ भरने के बाद पासपोर्ट आकार की फोटो Upload करे के Submit पर क्लिक कर दे।
  • अब आपको payment करना है।
  • इसके बाद आपको Online कुछ सवालों का जवाब देना है जिसके लिए आपको Assessment में क्लिक करना है।
  • फिर आपको TIC Certificate Number बना लेना है।

CSC Center Ke Liye Apply Kaise Kare?

  • सबसे पहले आप CSC  Website पर चले जाए।
  • इसके बाद आपको CSC Registration का विकल्प मिलेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब Apply में क्लिक करने के बाद New Registration पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आप CSC VLE, TIC Certificate Number, और मोबाईल नंबर डाल के Captcha को भर के Submit में क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पेज खुल के आएगा, उसमें आपको अपना आधार नंबर, DOB, Address, OTP चुन के Captcha को भर के Submit कर देना है।
  • इसके  बाद आप OTP Generate करेंगे जो SMS/E-mail के द्वारा कर सकते हैं।
  • फिर Validate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एक फोटो Upload करना होगा जो Jpeg file में होना चाहिए, और उसका साइज़ 20 Kb से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।
  • आपको अपना CSC Center का नाम डाल देना है। जो भी आप रखना चाहते हैं। और इसके साथ ही वार्ड नंबर और  Address भी डाल देना है।
  • फिर latitude में क्लिक करके Point on Map चुन लेना है।
  • इसके बाद individual में क्लिक करके PAN Card Number डाल के जाँच कर लेनी है।
  • अब आपको अपनी बैंक की जानकारी देनी है।
  • इसके बाद Cancel Cheque upload करना है।
  • अब आपको KYC Document अपलोड करना होगा। जैसे- पासपोर्ट/आधार कार्ड/जॉब कार्ड आदि।
  • अंत में अब Submit में क्लिक कर देना है।
  • तो इस प्रकार आपको registration कर लेना है।

इसे भी पढ़ें: CSP Mini Bank Kaise Khole?

CSC Status Kaise Check Kare?

  • CSC वेबसाइट ओपन करने के बाद Track Application पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको Application No डालना है।
  • फिर आपको Captcha भर के Submit कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने आपका application status आ जाएगा।

तो आज हमने जाना कि CSC Kya Hai? Center Kaise खोले? तो आशा करते हैं कि इसके बारे में सभी जानकारी मिल गई होगी, लेकिन फिर भी इसके बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो आप Comment कर सकते हैं। धन्यवाद!

CSC Center me Kya-Kya Kaam Hota Hai?

यहाँ पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं से सम्बंधित ऑनलाइन काम किए जाते हैं, जैसे कि जाति-आवासीय प्रमाण पत्र बनाना, आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएँ, पैन कार्ड बनाना, इत्यादि।

CSC me Kitna Paisa Lagta Hai?

अगर आप खुद का CSC खोलना चाहते हैं, तो वैसे तो franchise लेने में ज़्यादा खर्च नहीं आता है लेकिन infrastructure वग़ैरह मिलकर आप एक लाभ तो मान ही लीजिए।

CSC me Kitna Commission Milta Hai?

सभी सेवाओं के लिए अलग-अलग कमीशन रहता है, लेकिन अगर आप सही जगह पर खोलें तो महीने का आराम से 30-50 हजार रुपए कमा सकते हैं।

CSC Registration ke Baad Kya Kare?

रजिस्ट्रेशन करने के बाद स्वीकृति का इंतजार करें, और अपना जन सेवा केंद्र खोलने की तैयारी कर दें।

CSC aur CSP ek hi hai Kya?

नहीं, CSC मतलब Common Service Centre होता है, और CSP मतलब Customer Service Point जो बैंक से सम्बंधित है।

Leave a Comment