मोबाइल से वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें? Voter ID Online Correction in Hindi

भारत में पहचान-पत्र के रूप में वोटर कार्ड का काफ़ी प्रयोग किया जाता है, लेकिन वास्तव में यह मतदान के लिए बनाया गया है। ख़ैर जो भी हो, कई बार आपके मतदाता पहचान पत्र में कुछ ग़लतियाँ हो जाती हैं। और आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि Mobile se Voter ID Online Correction Kaise Kare?

त्रुटियाँ कई तरह के हो सकते हैं, जैसे आपका नाम गलत छप गया हो। आपकी उम्र कम या ज़्यादा कर दी गई हो, या फिर address में कोई गलती हो गई हो। आप काफ़ी आसानी से घर बैठे ही अपने Voter ID Card में सुधार कर सकते हैं।

Voter ID Online Correction in Hindi

वोटर कार्ड में कुछ भी बदलने के लिए यानी update करने के लिए आपको कुछ documents देनी होंगी। अभी तो मैं आपको online correction ka tarika बता रहा हूँ, लेकिन यदि आप offline भी वोटर कार्ड में सुधार करवाते हैं तो इन दस्तावेज़ों की जरुरत होगी ही।

सबसे पहले आपका एक passport-size photo. उसके बाद पहचान पत्र में आप जन्म प्रमाण-पत्र, driving license, PAN Card या फिर हाई स्कूल की मार्कशीट भी दे सकते हैं। Address यानी पते का प्रमाण के लिए रासन कार्ड या बिजली/पानी का बिल से काम हो जाएगा।

मोबाईल से वोटर कार्ड कैसे सुधारें?

  • सबसे पहले आप Google Play Store में जाकर Voter Helpline App को डाउनलोड करें।
  • उसके बाद आपको इस एप में अपना एक अकाउंट बना लेना है। फिर आपको Forms के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, तो आपके सामने Correction of Entries (Form 8) ऑप्शन आएगा।
  • उसमें क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम डालकर Ok करने के बाद Let’s Start पर क्लिक कर देना है।
  • आपके पास वोटर Id कार्ड है तो Yes पे क्लिक करें। अगर नहीं है, तो No पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक Form खुलकर आ जाएगा। उस Form में आपको अपनी जानकारी देनी है। जैसे- Name, Father Name, Gender, Age, State, District इन सब को भर के Proceed पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको क्या-क्या सुधार करना है, वो चुन लें।
  • याद रखें, आप एक बार में तीन चीजें ही सुधार कर सकते हैं। मान लीजिए, आपको नाम सुधारना है, तो आप Name पर क्लिक करेंगे। उसके बाद अपना सही नाम डालें।
  • किसी भी प्रकार की सुधार करने के लिए आपको एक Proof देना होगा। जैसे कि आप अपना पेन कार्ड या आधार कार्ड भी दे सकते हैं।
  • अगर आप PAN Card देते हैं तो आपको अपना पेन कार्ड Upload करना होगा, जो JPEG File में होना चाहिए और उसका साइज़ 2 MB तक ही होनी चाहिए। इतना कुछ करने के बाद आपको next पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Declaration डालना है जिसमें अपना नाम और पता डालना है, उसके बाद Done पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने पूरा form खुल के आ जाएगा. आपको एक बार सारा अच्छा से देख लेना है कि सब कुछ सही है या नहीं। फिर आपको Confirm पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपका आवेदन जमा हो जाएगा। आपके मोबाईल स्क्रीन पर एक Reference Id आ जाएगी, जिसको कॉपी कर के रख लेना है बाद में Status को Track करने में काम आएगी।

Voter ID Online Correction Status Check Kaise Kare?

  • Voter Helpline एप ओपन करने के बाद Explore पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको Status of Application में क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको Reference Id डालना है, जो आपको Voter ID Online Correction Apply करने वक्त दिया गया था।
  • Track Status पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने सारा कुछ खुल के आ जाएगा। आप देख सकते हैं कि Voter Id Card सुधार की प्रक्रिया कहाँ तक हुई।

Voter  Id Card बनने/सुधार होने में कम-से-कम 3 महिना का समय लगता है। 3 महीने के बाद आपके पते पर आपका वोटर आई डी कार्ड पहुँच जाएगा। अगर आपको जल्दी जरुरत है  तो आप किसी भी CSC Center में जाकर प्रिन्ट करा सकते हैं। मुझे आशा है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे comment करके बता सकते हैं। धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें: Voter ID Card Online Download Kaise Kare?

Leave a Comment