Gemini Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2022 चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन उनसे उभरने के मौक़े भी आपके पास कई होंगे। पारिवारिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मांगलिक कार्य के योग तो हैं ही, साथ ही आपके रोमानी जीवन के लिए यह साल काफ़ी अच्छा है।
मिथुन राशि का राशिफल 2022 के अनुसार व्यावसायिक क्षेत्र में कई नए आयाम मिलेंगे। व्यापार आगे बढ़ाने का यह अच्छा समय लगता है। और अगर आप नौकरी करते हैं, तो पदोन्नति के आसार हैं। लाभ-हानि के साथ ही यह साल सुखद होनेवाला है।
Mithun Rashi ka Rashifal 2022
- इस साल मिथुन राशि वालों को अष्टम शनि भ्रमण करेंगे, और शनि की ढैया चलेगी।
- किसी के ऊपर विश्वास करने से पहले एक बार अवश्य सोच लें।
- अनावश्यक धन खर्च से बचें, और अधिक पूँजी निवेश न करें।
- सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करें।
- भाई-बहनों के साथ तालमेल में कमी रहेगी।
- वाद-विवाद वाली स्थिति से बचें।
- विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कुछ हल्का रहेगा। कठिन परिश्रम करना होगा।
- प्रेम-संबंध में विवाह को लेकर समझौता हो सकता है।
- संतान पक्ष के साथ संबंध विशेष अच्छे नहीं रहेंगे।
- शत्रु पक्ष से विशेष परेशानी हो सकती है।
- गृहस्थ जीवन में सामान्य सुख सहयोग बना रहेगा।
मिथुन राशि का 2022 कैसा रहेगा?
इस साल Mithun Rashi ka Rashifal कैसा रहेगा? यह तो आपको पता चल गया होगा, अब हम मासिक राशिफल के बारे में संक्षेप में बात करते हैं।
- जनवरी: शनि ढैया के प्रभाव से न्यायालय कार्य में भाग-दौड़ होगा।
- फरवरी: विरोधियों से विवाद, अकस्मात् व्यय सम्भव है, राजभय से तनाव।
- मार्च: मातृपक्ष को रोग कष्ट, कर्मचारियों अधिकारी में मतभेद सम्भव।
- अप्रैल: स्त्री को पीड़ा, व्यवसाय में व्यय अधिक, लाभ कम होगा।
- मई: संतान से सुख, नौकरी में पदोन्नति, माता-पिता का सम्मान होगा।
- जून: नौकरी वालों की पदोन्नति सम्भव, विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि।
- जुलाई: प्रयत्न व परिश्रम से कारोबार में सफलता, पारिवारिक सुख प्राप्ति।
- अगस्त: स्वास्थ्य में व्यय की अधिकता, यात्रा में कोई घटना संभव है।
- सितम्बर: स्त्री-संतान से उचित सहयोग, आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।
- अक्टूबर: स्वास्थ्य बाधित होगी, दौड़-धूप में द्रव्य लाभ, पत्नी पक्ष से उलझन।
- नवम्बर: परिवार में मांगलिक कार्य, श्रम से सफलता, नौकरी में पदोन्नति होगी।
- दिसम्बर: शिक्षा के क्षेत्र में अल्प लाभ, सट्टा लॉटरी शेयर से नुकसान हो सकता है।
Gemini Horoscope in Hindi
कुल-मिलाकर मिथुन राशि वालों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरपूर होनेवाला है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप चुनौतियों से किस तरह समझौता करते हैं और मौक़े को अपने विकास के लिए कैसे इस्तेमाल करते हैं? संक्षेप में कहें, तो यह साल यदि आप अच्छे-से मेहनत करते हैं तो फिर फल मिलना स्वाभाविक है।
वैसे इस लेख में आपने Mithun Rashi ka Rashifal जो भी जाना और पढ़ा है, वो ज्योतिषी/व्यक्ति-विशेष के द्वारा लिखित नहीं है। अलग-अलग स्रोतों से जमा करके आपको बताए गए हैं, तो इसका आप ध्यान रखें। और इसे बस अपने मन को सकारात्मक संकेत देने के लिए ही प्रयोग करें। धन्यवाद!
- Aries Horoscope: मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2022
- Taurus Rashifal 2022 वृषभ राशिफल
- कर्क राशि का राशिफल: Cancer Horoscope
- Leo Horoscope: सिंह राशिफल 2022
- कन्या राशिफल Virgo Horoscope in Hindi
- Tula Rashifal 2022 (Libra) तुला राशि
- वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope
- Sagittarius Rashifal 2022 धनु राशि
- मकर राशि का राशिफल Capricorn Horoscope
- Aquarius Horoscope कुम्भ राशि का वार्षिक राशिफल
- मीन राशिफल 2022 Pisces Horoscope in Hindi
2 thoughts on “मिथुन राशि के लिए साल 2022 कैसा रहेगा? Gemini Rashifal (Horoscope) मिथुन राशि का भविष्य फल”