Instagram Account Delete Kaise Kare? IG Deactivation Trick in Hindi

आज के समय में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय social media platform है Instagram. मुझे पता है कि आप सभी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट ज़रूर होगा, और आप अपने दिन के कई घंटे बस लोगों के photos देखने में बिता देते हैं। कई बार हमारे मन में ख़्याल आता है कि काश! इंस्टाग्राम अकाउंट होता ही नहीं। तो आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि Instagram Account Delete Kaise Kare?

इंस्टाग्राम हो या कोई और सोशल मीडिया प्लाट्फ़ोर्म, सभी चाहते हैं कि अधिक-से-अधिक लोग उनके साथ जुड़े रहें। इसलिए यहाँ पर आपको account hide & private करने का तो ऑप्शन मिलता ही है, साथ ही temporary & permanent delete करने के भी ऑप्शन रहता है। अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप अपने Instagram Account Permanently Deactivate करना चाहते हैं या सिर्फ hide करना चाहते हैं।

Instagram Account Delete Kaise Kare?

Instagram को डिलीट करना 1 से 2 मिनट की प्रक्रिया है तो Account Delete करने के लिए आपको निम्न Steps Follow करना होगा।

  • सबसे पहले आप अपने मोबाईल में Instagram App ओपन करें।
  • इसके बाद आपको नीचे राइट साइड में प्रोफाइल में क्लिक करके उपर Three Line मेनू पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नीचे Setting का विकल्प दिखेगा तो आपको setting में चले जाना है।
  • इसके बाद आपको Help Center में क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सामने browser का विकल्प खुल के आ जाएगा उसमे से आप एक कोई सा भी browser चुन ले।
  • अब आपको Taking a break From Instagram में क्लिक करना है। (किसी किसी के मोबाईल में taking a brake from Instagram का विकल्प नहीं मिलता है तो इस
    स्थिति में आपको ऊपर Search box में सर्च करना है How do I Delete my Instagram Account सर्च करते ही आपके सामने delete your account का विकल्प मिल
    जाएगा।
  • इसके बाद आपको How do I Delete my Instagram Account के विकल्प को चुनना है।नीचे आपको Delete Your Account में क्लिक करना है।
  • अब फिर से आपके सामने browser खुल के आ जाएगा तो आपको एक browser चुन लेना है।
  • तो अब आपसे कारण पूछा जाएगा की आप क्यों Instagram Account को delete करना चाहते हैं। तो यहाँ पर आपको कारण चुनना है।
  • उसेक बाद आपको अपना इंस्टाग्राम का पास वर्ड डालना है।
  • पाससवार्ड डालने के बाद delete your username में क्लिक करना है।
  • अब आपको ok करना है और आपको Instagram Account Delete हो जाएगा।

तो इस पर क्लिक कर के आप अपना Instagram Account Delete कर सकते हैं। याद रखे आपका Account तुरंत डिलीट नहीं होगा 30 दिन के अंदर अगर आप फिर से अपना Account login करना चाहते है या फिर Instagram से कोई भी डाटा को recover करना चाहते है तो आप 30 दिनों के अंदर अपना E-mail और पासवर्ड डाल के login कर सकते हैं। Instagram आपके Account को 30 दिनों तक अपने सर्वर पर save रखता है ताकि आप अगर किसी भी डाटा को Recover करना चाहे तो आसानी से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Facebook Account Delete Kaise Kare?

Leave a Comment