Meme Meaning in Hindi: इंटरनेट मीम क्या होता है और कैसे बनाते हैं?

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो meme शब्द से ज़रूर वाक़िफ़ होंगे। लोग अक्सर किसी घटना के प्रति अपनी भावनाओं को दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मीम का प्रयोग करते हैं। और आज हम Meme Meaning in Hindi के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि Internet Meme Kya Hota Hai और memes कैसे बनाते हैं?

Meme Meaning in Hindi

इंटरनेट मीम एक फ़ोटो या वीडियो होता है, जो अधिकतम लोगों द्वारा पहले से जाना जाता है कि आख़िर यह फ़ोटो या वीडियो क्लिप पहली बार कहाँ इस्तेमाल हुआ है, और जिस context में इस्तेमाल हुआ है उसी तरह की feeling को दर्शाने के लिए लोग अपने context के साथ उसे जोड़कर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं।

उदाहरण के लिए, 3 Idiots फ़िल्म में आपने professor की एक क्लिप देखी होगी जहाँ पर वो आमिर खान को बोल रहे हैं कि ‘अरे कहना क्या चाहते हो?‘ तो अब मान लीजिए कि कोई व्यक्ति आपको कोई ऐसी बात बता रहा है, जो आप समझ नहीं पा रहे हैं या फिर सोशल मीडिया पर कोई ऐसी बात पोस्ट कर रहा है, तो वहाँ पर आप professor का वो वीडियो क्लिप या फ़ोटो का आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Arey Kehna Kya Chahte Ho Meme 3 Idiots

यही होता है Meme जहाँ आप अपनी भावनाओं को किसी दूसरे की वीडियो या फ़ोटो से व्यक्त कर रहे हैं। और आजकल तो आपने कई YouTube videos में भी meme videos का इस्तेमाल होते देखा ही होगा, जो कई बार context के साथ काफ़ी अच्छे-से फ़िट हो जाते हैं।

YouTube Memes Video Download

इंटरनेट मीम कैसे बनाते हैं?

Memes बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको यह साफ़ होना चाहिए कि आप उस मीम से क्या व्यक्त करना चाहते हैं। फिर आपको उसी से सम्बंधित एक लोकप्रिय वीडियो क्लिप या फ़ोटो ढूँढना है जो लगभग सभी लोग पहले से जानते हैं कि यह कहाँ से उद्धृत है। उसके बाद अगर आप photo/video meme बनाना चाहते हैं, तो अपने context को आप text के माध्यम से लिख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए कुछ meme examples निम्न हैं।

Big Boss Meme

Raju Srivastav Meme

Seh lenge thoda memes

School life meme

Leave a Comment