Ok Google क्या है? गूगल असिस्टेंट के बारे में पूरी जानकारी

पहले के समय में जहाँ लोग इंटरनेट पर टाइप करके कुछ भी सर्च करते थे, धीरे-धीरे सब voice search इस्तेमाल कर रहे हैं। शायद आपने भी कभी-न-कभी अपने मोबाइल में ‘Okay Google’ बोलकर कुछ सर्च किया होगा। आखिर इस Ok Google ka Name Kya Hai? तो इसका नाम है Google Assistant जिसे आप अपने स्मार्टफ़ोन में Hey Google या Ok Google बोलकर स्टार्ट कर सकते हैं।

गूगल के अलावा और भी कई कम्पनियों ने इस तरह के digital voice assistant बनाए हैं। Apple का सबसे ज़्यादा लोकप्रिय असिस्टेंट है, जिसका नाम है Siri. उसके बाद Amazon ने Alexa नाम से अपना वॉइस असिस्टेंट बनाया है। फ़ोन के अलावा smart speakers और कई अन्य devices में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Google Assistant Kya Hai?

Google Assistant गूगल के द्वारा बनाया गाय एक digital voice assistant software है जो हमारे द्वारा बताए गए कामों को पूरा करता है। Google Assistant साल 2016 में गूगल द्वारा Google Pixel मोबाईल फोन के लिए रिलीज के साथ किया गया था। लेकिन आज यह सभी Devices पर उपलब्ध है, जो Android 5.0+ के ऊपर Version में सपोर्ट करता है।

Google Assistant System केवल Voice पर ही काम कर करता है। Google Assistant का इस्तेमाल आप बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। बस इसे आपको अपने मोबाईल फोन में Activate करना पड़ता है। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है और सबसे खास बात यह है कि Google Assistant से आप हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं।

Mobile Me Google Assistant Kaise Set Kare?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाईल के सेटिंग में चले जाना है।
  • उसके बाद आपको नीचे Google का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Account Services में चले जाना है।
  • नीचे Search Assistant & Voice पर क्लिक कर दें।
  • फिर आपको Voice पर चले जाना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको Voice Match को चुन लेना है।
  • अब आप Access With Voice Match को On कर लें।
  • On करने के बाद एक नया पेज खुल के आ जाएगा। वहाँ पर आपको Next पर क्लिक करना है।
  • Next करने के बाद I Agree कर दें।
  • इसके बाद Continue पर क्लिक करना है।
  • तो अब आपको अपना Voice देना है तो आपको तीन बार ok Google या फिर Hey Google बोलना है।
  • अपना Voice देने के बाद आपको Next में क्लिक कर के Finish कर देना है।

अब जब भी आपको Google Assistant इस्तेमाल करना हो तो अपने मोबाईल के होम बटन को कुछ सेकंड तक hold कर के रखना है। इस तरह से आप इसे स्टार्ट कर सकते हैं, या फिर Ok Google या Hey Google बोलने से भी यह असिस्टेंट activate हो जाता है, उसके बाद जो भी आप पूछना चाहते हैं आपको बोलना है। इस तरह आप सिर्फ वॉइस सर्च से इंटरनेट से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं। और मान के चलिए कि किसी कारणवश आपके स्मार्टफ़ोन में Google Assistant App नहीं है, तो आप Play Store से फ्री में डाउनलोड करके भी ऐक्टिवेट कर सकते हैं।

Leave a Comment