Google Map Par Apna Address Location Kaise Dale? गूगल मैप क्या है? Google Map se Paise Kaise Kamaye?

आज के समय में Google Map का इस्तेमाल काफी लोग कर रहे हैं। क्या आप भी गूगल मैप पर अपना घर, दुकान या अपने आस-पास के किसी भी फेमस जगह को डालना चाह रहे हैं। ताकि कोई भी बाहर के विजिटर आपके दुकान पर आना चाहे तो, Google Map के जरिए आपके दुकान तक पहुँच सकें। तो आज हम आपसे Google Map par Apna Address Location Kaise Dale? के बारे में बात करेंगे| अगर आप गूगल मैप पर अपना एड्रेस लोकेशन डालना चाहते हैं, तो आप यह आर्टिकल अंत तक पढ़ सकते हैं|

Google Map Kya Hai?

गूगल मैप google द्वारा निःशुल्क रूप से प्रदत्त एक वेब मैपिंग सर्विस एप्लिकेशन और तकनीक है| Google Map गूगल का ही एक सर्विस है। इस सर्विस के माध्यम से कई प्रकार की सेवाएं दी जाती है। आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गई है कि घर बैठे ही Mobile से कई कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं।

आप अपना अधिकांश काम मोबाइल से कर सकते है| जैसे- कोई नया शहर या दुकान जाना है और आपको रास्ता मालूम नहीं है, तो आप गूगल मैप की मदद से रास्ता का पता लगा सकते हैं| अपने मोबाइल पर गूगल मैप ओपेन करके किसी भी रास्ते का पता लगा सकते हैं। मोबाइल पर ही दुनिया की किसी भी जगह को देख सकते है|और किसी भी शहर का रास्ता पता कर सकते हैं|

Google Map Par Apna Address Location Kaise Dale?

  • गूगल मैप पर अपना एड्रेस लोकेशन डालने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाईल में Location और Internet on कर लें।
  • इसके बाद आपको Google Map App को ओपन करना है।
  • अब आपको ऊपर के Search Box के Three Line मेनू पर क्लिक करना है।
  • और Satellite बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही नीचे Add a Missing Place का आप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें|
  • अब आपको Map पर अपना Address डालना है।
  • जैसे Name, Address & Category.
  • Name में आपको अपना दुकान का नाम या जगह का नाम डालना है।
  • इसके बाद मैप में आपको अपना लोकेशन Add करना होगा, जिसके लिए Mark Location on Map पे क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपका Current Location Map में आ जाएगा। अब आप मैप पर उस जगह को मार्क कीजिए।
  • मार्क करने के बाद नीचे Done बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद Category का सिलेक्शन करना है।
  • अगर आप अपना घर का address डाल रहे हैं, तो Home बटन में क्लिक करें।
  • और अगर आप दुकान का address डाल रहे हैं, तो जिस चीज का Shop है उसका सिलेक्शन करें|
  • फिर Add Phone, Website and Photo पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ पर आप अपने दुकान के बारे में कुछ जानकारी सेट कर सकते हैं जैसे- कितना से कितना समय तक दुकान खुला रहेगा।
  • आप अपना मोबाईल नंबर, शॉप का वेबसाईट, शॉप का फोटो आदि Add कर सकते हैं।
  • इतना कुछ करने के बाद लोकेशन सबमिट करने के लिए Next पर क्लिक करें।
  • अब आपके द्वारा दिए गए सभी जानकारियों का रिव्यू करके अप्रूवल किया जाएगा। इसके बाद ही map में आपका Address दिखेगा।
  • तो कुछ इस प्रकार से आप अपना दुकान या घर का Address google map में Add कर सकते हैं

Google Map se Paise Kaise Kamaye?

  • गूगल मैप से पैसे कमाने के लिए आपको एक लोकल गाइड बनकर काम करना होगा।
  • अगर आप Google Map को अच्छा बनाने में Google की मदद करते हैं, तो गूगल उसके बदले आपको पैसे देगा।
  • इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपने घर के आस- पास की जगह जैसे- दुकान, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, स्कूल, इंस्टिट्यूट, होटल, सिनेमा घर आदि को google मैप में Add करना होगा।
  • इसके लिए Google आपको कुछ पॉइंट देगा, वो पॉइंट बहुत ही कीमती होते हैं, जिसे आप अपने कामों में खर्च कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो डबल कमाई कर सकते हैं। आप किसी भी दुकान को गूगल मैप में Add करने के पैसे भी दुकानदार से ले सकते हैं।

Leave a Comment