जामुन खाने के फ़ायदे: जामुन किस रोग की दवा है? Black Plum, Java Plum, Jamun Benefits in Hindi

जामुन का सीजन आते ही उसके बारे में सोचकर ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। जामुन खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, इसके अलावा स्वास्थ्य में भी इससे कई फ़ायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि Black Plum, Java Plum, Jamun Khane ke Fayde क्या हैं, और जामुन किस रोग की दवा है?

जामुन खाने के फ़ायदे

  • जामुन में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो इसको स्वास्थ्य के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद बनाते हैं।
  • ख़ासकर इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • अगर किसी के शरीर में hemoglobin की कमी है, तो उसके लिए भी जामुन लाभकारी है।
  • जामुन में calcium अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए भी फ़ायदेमंद है।
  • Black plum के नियमित सेवन से diabetes के मरीज़ों को काफ़ी फ़ायदा होता है।
  • इसका Glycemic index कम होता है, जिससे खून में शुगर का स्तर नियंत्रित होता है। इसके सेवन से डायबिटीज़ के मरीज़ों को होने वाली समस्याएँ जैसे बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना, आदि में भी लाभ मिलता है।
  • जामुन में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर के साथ ही त्वचा भी हाइड्रेट रहती है।
  • जामुन खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलता है, इससे खून भी साफ़ होता है।
  • Anti-oxidants होने के कारण त्वचा को हेल्दी बनाता है। हर दिन 5-7 जामुन खाने के साथ इसका जूस निकाल कर चेहरे पर लगाने से भी त्वचा में निखार आता है।
  • जामुन को पेट के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से अपच की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • इसके अलावा अगर आपको लिवर की समस्या है, तो जामुन का रस पीने से लाभ होता है।
  • जामुन की गुठली के पाउडर को सुबह ख़ाली पेट सेवन करने से क़ब्ज़ में आराम मिलता है।
  • जामुन potassium से भरपूर होता है, इसलिए इसे दिल के लिए भी बेहद ही फ़ायदेमंद माना जाता है। यह धमनियों को स्वस्थ रखता है और उसे सख़्त होने से रोकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे- हार्ट अटैक व स्ट्रोक के ख़तरे को काफ़ी कम किया जा सकता है।
  • इसमें astringent पदार्थ पाए जाने के कारण headache कम करने में भी फ़ायदेमंद होता है जामुन।

इसे भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे

Leave a Comment