झारखंड राज्य का गठन कब हुआ? 15 November Jharkhand Foundation Day

प्राकृतिक सम्पदा और खनिज पदार्थ के मामले में भारत का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है झारखण्ड। पहले यह बिहार राज्य के अंतर्गत ही था, लेकिन बाद में यह अलग हो गया। इतिहास में भी इसके कई जगह नाम मिल जाएँगे, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद इसका महत्व और बढ़ गया है।

झारखंड से कई प्रसिद्ध लोग अलग-अलग क्षेत्र में अपना नाम कमा रहे हैं। इसके अलावा जमशेदपुर शहर में टाटा कम्पनी देश के साथ ही पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। साथ ही Captain Cool महेंद्र सिंह धोनी भी झारखण्ड की राजधानी राँची से हैं।

झारखण्ड राज्य का गठन कब हुआ?

झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ। बिहार का दक्षिण क्षेत्र झारखण्ड राज्य का हिस्सा बन गया। और इसका नाम ‘झारखण्ड’ इसलिए रखा गया है, क्योंकि यहाँ पर हर जगह जंगल-झाड़ हैं। आप जहाँ भी चले जाएँ, दूर-दूर तक आपको घने जंगल-झाडी तथा पर्वत-पठार देखने को मिल जाएगा।

इतिहास की बात करें तो प्राचीनकाल के 5000 साल पुराना गुफा हजारीबाग जिला में मिला है। इसके अलावा लौहे के औजार, मिटटी का अवशेष मिला और यहाँ आधुनिक काल में ईस्ट इडिया कंपनी का प्रभाव पड़ा।

झारखंड स्थापना दिवस कब मनाते हैं?

15 November को झारखण्ड स्थापना दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन हमारे देश के आदिवासी स्वतंत्रता क्रांतिकारी Birsa Munda का जन्म हुआ था। बिरसा मुंडा झारखण्ड के निवासी थे, और उनके योगदान को याद करने के लिए इसी दिन झारखण्ड को अलग राज्य का दर्ज देने की बात हुई।

बिरसा मुंडा का भारत देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने अग्रेजों के खिलाफ लगान/ कर के लिए विद्रोह भी किये थे ताकि हम सभी अंग्रेजों के शोषण से बच सकें। बिरसा मुंडा देश लिए बहुत संघर्ष किये और वे अपने जान की भी प्रवाह नहीं किये। अंत में संघर्ष करते करते वे स्वर्ग सिधार गए। बिरसा भगवान के जन्मदिवस के याद में ही 15 नवम्बर को झारखण्ड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Comment