KBC में कैसे जाएँ? Kaun Banega Karodpati me Registration Kaise Kare?

हर बार की तरह इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आपका भी सपना है कि एक बार KBC में जाकर अपने सपनों को पूरा करने का, तो आपको सबसे पहले KBC में Registration करना होगा। और आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि KBC में Registration कैसे करते हैं? बिना पंजीकरण के आप इसमें भाग नहीं ले सकते हैं।

KBC me Registration Kaise Kare?

ये तो आप सब को पता ही होगा की KBC सोनी टीवी में आती है, और रात 9 बजे से  प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको बता दें कि जब भी KBC का सीजन शुरू होने वाला होता है, उसके एक महीना पहले ही हर रात 9 बजे एक नया प्रश्न पूछा जाता है। इस प्रश्न का जवाब SonyLIV App या SMS के जरिए देना होता है।

  • सबसे पहले SonyLIV App को open कीजिए।
  • उसके बाद Registration करने के लिए KBC लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उसमें पूछे गए प्रश्न का उतर दें।
  • उसके बाद आपको फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरकर Submit कर देना है।
  • Submit करने के बाद अगर आपके स्क्रीन पे कोई संदेश आता है कि KBC में Registration करने के लिए धन्यवाद!  तो समझ जाइए कि आपका KBC में सफलता पूर्वक Registration हो गया है।

KBC में कैसे जाएँ?

KBC में जाने के लिए आपको कुछ प्रश्नों का उत्तर देना होगा। Registration करते समय जितना जल्दी उत्तर देंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। फिर दूसरे चरण में सही उत्तर देने वाले व्यक्ति को फोन किया जाएगा। याद रखें, सिर्फ उन्हीं लोगों को कॉल किया जाएगा जो कम से कम समय में उत्तर देंगे।

तीसरे चरण में चुने प्रतिभागियों को Online सामान्य ज्ञान की परीक्षा देनी होगी। फिर उन्हें अपना विडियो बनाकर SonyLIV App के माध्यम से भेजना होगा। उसके बाद अगर आप तीसरे चरण में भी पास हो जाते हैं तो आखरी चरण में वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद आपको KBC शो में बुलाया जाएगा।

घर बैठे जीतो Jackpot

घर बैठे जीतो Jackpot यह भी एक KBC का ही हिस्सा है जिसमें आप घर बैठे 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। दोस्तों KBC SHOW में बीच-बीच में घर बैठे जीतो jackpot सवाल पूछे जाते हैं। अगर आप सही जवाब देते हैं, तो आप 2 लाख तक की इनाम जीत सकते हैं।

KBC Price List Question-Wise

KBC में आप पांच हजार से सात करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं। ये तो आप पर निर्भर करता है कि आप कितने प्रश्नों का सही उत्तर दे सकते हैं।

  1. ₹5000
  2. ₹10,000
  3. ₹20,000
  4. ₹40,000
  5. ₹80,000
  6. ₹1,60,000
  7. ₹3,20,000
  8. ₹6,40,000
  9. ₹12,50,000
  10. ₹25,00,000
  11. ₹50,00,000
  12. ₹1 Crore
  13. ₹3 Crore
  14. ₹7 Crore

तो ये थी KBC Price List हालाँकि हर साल इसकी prize money बदलती रहती है। अगर आप भी ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो All the Best.


इसे भी पढ़ें: वेबसाइट बनाकर पैसे कैसे कमाएँ?

Leave a Comment