हंसाने वाली गैस क्या होती है? ‘लाफिंग गैस’ का रासायनिक नाम और सूत्र (Nitrous Oxide)

कोई व्यक्ति जब आपको गुदगुदी करता है, तो हंसी आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि laughing gas सूंघने से भी आप हंसते-हंसते लोट-पॉट हो जाएँगे। आइए जानते हैं कि हंसाने वाली गैस क्या होती है? ‘लाफिंग गैस’ का रासायनिक नाम और सूत्र क्या है?

Laughing Gas Kya Hota Hai?

हंसाने वाली गैस (Laughing Gas) का वैज्ञानिक नाम Nitrous Oxide (N2O) है। यह एक रंगहीन और गंधहीन गैस होता है, जिसे सूंघने पर लोग हंसने लगते हैं।

Laughing Gas के बारे में पता चलने के बाद अगले 40 वर्षों तक इस गैस का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए ही होता रहा। अमेरिका में दांतों के एक डॉक्टर होरेस वैल्स ने एक प्रदर्शन के दौरान देखा कि इस गैस को सूंघने वाले को चोट लगी, लेकिन दर्द की अनुभूति नहीं हुई। उन्होंने इसका प्रयोग दांत निकालने में किया, जो किसी हद तक कामयाब रहा, लेकिन चिकित्सा जगत ने उसे पूरी तरह सफल नहीं माना।

इस मामले में सार्वजनिक अपमान होने से उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी मृत्यु के डेढ़ सौ साल बाद Nitrous Oxide को बेहोश करने वाली दवा के रूप में दांतों के इलाज में प्रयोग किया जाने लगा।

लाफिंग गैस की खोज किसने की?

लाफिंग गैस की खोज एक अंग्रेज वैज्ञानिक Joseph Priestly ने वर्ष 1793 में किया था। इसके बाद ब्रिस्टल के न्यूमैटिक इंस्टिट्यूट के हंफ्री डेवी ने इसके साथ कुछ प्रयोग किये और पाया कि लोग इसे कुछ देर सूंघते हैं और वे हंसने लगते हैं. उन्होंने ही इसका नाम laughing gas रखा।

History of Laughing Gas in Hindi

वर्ष 1799 में इंग्लैंड के केमिस्ट और आविष्कारक हम्फ्री डेवी ने एक प्रयोग करने की सोची. वह जानना चाहते थे कि इंसान के शरीर में अगर कृत्रिम गैस सांस के माध्यम से जाती है, तो क्या प्रतिकिर्या होती है।

उन्होंने Ammonium Nitrate (NH4NO3) के crystals से एक गैस बनायी, जिसे एक खास सिल्क के थैले में जमा किया. फिर जल वाष्प के माध्यम से उस गैस का शुद्धिकरण किया। बाद में एक mouthpiece लगाकर हम्फ्री ने थैले की पूरी गैस सांस से अपने शरीर में ले ली।

गैस शरीर में जाने के बाद उनको हल्के से चक्कर के साथ काफी ख़ुशी का एहसास हुआ। बाद में उन्होंने इस गैस का प्रयोग अपने मरीजों पर भी किया। इस तरह से Nitrous Oxide यानि laughing gas के गुणों का पता चला।

जहाँ इस गैस का प्रभाव शीघ्रता से होता है, वहीं समाप्त भी जल्दी होता है. हालाँकि, अधिक मात्रा में laughing-gas को सूंघना हानिकारक हो सकता है। इससे Hysteria के हल्के दौरे पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कागज का आविष्कार किसने किया?

Leave a Comment