Online FIR Kaise Kare? All States Police Online Complain Case System in Hindi

Police FIR यानी First Information Report जिसे प्राथमिकी दर्ज कराना भी कहते हैं, इसकी जरुरत आपको तब होती है जब आपके साथ कुछ ग़लत होता है। आप police के पास थाना-चौकी जाते हैं, तो कई बार काफ़ी देरी हो जाती है। इसलिए आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि Online FIR Kaise Kare?

वैसे तो यहाँ पर मैं Jharkhand Police Online FIR Complaint System का टूटॉरीयल आपको बता रहा हूँ। लेकिन आप जिस भी राज्य से हैं, बिलकुल इसी तरह आप अपने state police के पास भी Online FIR दर्ज करवा सकते हैं। बस आपको Google पर Online FIR फिर state name टाइप करके सर्च करना है।

Online FIR Kaise Kare?

मैं झारखंड से हूँ, इसलिए गूगल पर सर्च करता हूँ Online FIR Jharkhand. जो आपको सबसे पहला वेबसाइट मिलेगा, उसी को आपको ओपन करना है।

Jharkhand Police Online FIR

  • यहाँ पर आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, आपको Complain पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने FIR form खुल जाएगा, जहां पर आपको सभी डिटेल्स अच्छे-से भरने हैं।
  • सबसे पहले आप अपने बारे में बताइए कि आप कौन हैं, आपका पता और कुछ ज़रूरी जानकरियाँ।
  • फिर आपको शिकायत बताना है कि आप क्यों FIR दर्ज कर रहे हैं। आपके साथ क्या हुआ है, कहाँ और कब हुआ है?
  • अंत में आपके Mobile Number पर एक OTP आएगा, जिसे डालने के बाद वेरिफ़ाई हो जाएगा। फिर आप Submit बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको FIR दर्ज हो जाएगा।

Online FIR Check Kaise Kare?

झारखण्ड पुलिस का ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने का वेबसाइट काफ़ी सरल है। लेकिन यदि आप किसी और राज्य से हैं, तो शायद आपको और भी कई सारे ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

उस स्थिति में जब आप Complain Registration करेंगे, तो आपको एक Complain ID मिलेगा जिसके माध्यम से आप बाद में उसका status भी चेक कर सकते हैं। वैसे आपको आपके मोबाइल नम्बर पर भी SMS के ज़रिए सभी जानकरियाँ दे दी जाएँगी।

Conclusion

तो कुछ इस प्रकार आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से ही Online FIR Register कर सकते हैं। आप जिस भी राज्य से हैं, बस आपको गूगल पर Online FIR + State Name टाइप करके सर्च करना है। इसके बाद आपके सामने ऑफ़िसियल वेबसाइट ओपन हो जाएगा, तो आप काफ़ी आसानी से प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं। धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें: महिला पुलिस कैसे बनते हैं?

Leave a Comment