जीमेल का पासवर्ड कैसे पता करें? How to Recover Gmail ID Password in Hindi?

Gmail तो हम सभी प्रयोग करते हैं, और बिना पासवर्ड के जीमेल में लॉगिन करना मुश्किल होता है। कई बार हम अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, और उस स्थिति में हम बस यह सोचते रहते हैं कि Gmail ka Password Kaise Pata Kare? आज हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि भुला हुआ यानी Gmail Forgot Password Recover Kaise Kare?

अगर आपको पता नहीं है तो मैं बताना चाहूँगा कि Gmail गूगल के द्वारा संचालित किया जाता है। और आज जीतने भी android यूजर हैं सब लोग Gmail ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि android फोन में हम केवल Gmail अकाउंट से ही लॉगिन कर सकते हैं। जीतने भी हमारे फोन में Software है सब में  Gmail Account से रजिस्टर होते हैं। जैसे- You Tube, Play Store, Chrome आदि; इस प्रकार जीमेल काफ़ी जरुरी है।

Gmail Ka Password Kaise Pata Kare?

  • सबसे पहले आपको अपने फोन या कंप्युटर के ब्राउजर में Gmail वेबसाईट को ओपन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना Gmail ID डाल कर Next पर क्लिक करना है।
  • Login करने के लिए आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा तो आपको नीचे Forgot Password का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको नीचे Try Another Way पर क्लिक करना है।
  • अब आपके फोन में Notification आएगा, वहाँ पर आपको Yes में क्लिक करना है।
  • एक बार फिर से आपको Try Another Way में क्लिक कर देना है।
  • इतना कुछ करने के बाद आपके मोबाईल फोन में एक Verification Code भेजा जाएगा। याद रखें Gmail बनाते समय आपने जो भी मोबाईल नंबर लिंक किया था उसी नंबर पर OTP Verification Code भेजा जाएगा उस Code को डाल देना है।
  • OTP डालने के बाद जैसे आप Next में क्लिक करेगें तो आपको नया पासवर्ड बनाने का विकल्प मिल जाएगा।
  • अब आप जो भी password रखना चाहते हैं, टाइप कीजिए और Confirm password में उसी को दुबारा टाइप करना है।
  • इसके बाद Save Password पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको I Agree में क्लिक कर देना है।
  • कुछ इस प्रकार आप अपने Gmail ka Password Recover कर सकते हैं। और भविष्य में आप जब भी जीमेल में लॉगिन करेंगे, तो यही पासवर्ड डालना है।

इसे भी पढ़ें: Ok Google Kya Hota Hai?

Leave a Comment