RGB Light क्या होता है? RGB Full Form Meaning in Hindi

आपने आपने घर पर RGB Lights ज़रूर जलाते होंगे, ख़ासकर किसी त्योहार में, शादी में या किसी और पार्टी में; और दिवाली में अधिकतम घरों में आपको रंग-बिरंगी light strips देखने को मिल जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि RGB Full Form Kya Hota Hai? आज हम RGB Light Meaning in Hindi के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि ये LED lights आज के समय में इतने लोकप्रिय क्यों हैं?

RGB Full Form in Hindi

RGB का full form Red, Green & Blue होता है। यह एक additive colour model है जिसमें Red, Green & Blue रंगों को अलग-अलग तरह से एक-साथ मिलाकर लगभग 160 लाख अलग-अलग रंग बनाए जा सकते हैं।

यह color model ज़्यादातर TV & Computer screen में human perception के लिए sensing & representation के लिए यूज़ किया जाता है। और आज के समय में लगभग हर तरह के devices जिसमें colours represent किए जाते हैं RGB का इस्तेमाल होता है।

इस मॉडल के द्वारा जितने भी लाखों-करोड़ों और रंग बनाए जाते हैं, सभी में R, G, B का अलग-अलग value होता है, जो dyes/phosphorus किस तरह से इन colours से react करते हैं उस पर निर्भर करता है। कुछ इसी तरह एक CMYK colour model भी होता है, जिसका मतलब होता है Cyan, Magenta, Yellow & Key (Black). और यह color code आपने अख़बार के पन्नों में सबसे नीचे ज़रूर देखा होगा।

RGB Light Kya Hota Hai?

RGB Light ऐसे लाइट को कहा जाता है, जिसमें Red, Green & Blue के अलावा इस color model से बने सभी colours जलाए जा सकते हैं। यदि आप एक सामान्य-सा LED Light ख़रीदते हैं, तो उसमें सिर्फ White light जलती है, लेकिन RGB में रंग-बिरंगे।

शादी-विवाह और अन्य पार्टियों में आपने एक-से-बढ़कर-एक तरह के रंग-बिरंगे lights देखे होंगे, वे सभी RGB lights ही होते हैं। और दिवाली के समय पर आपको अधिकतम घरों में RGB strips देखने को मिल जाएँगी, जिसे हम आम भाषा में ‘लरी’ बोलते हैं।

कितने रुपए में मिलता है RGB Strip Light?

वैसे तो RGB LED lights अलग-अलग क्वालिटी और दामों के मिलते हैं, लेकिन सबसे काम की बात करें तो आपको 5 meter RG strip light आराम से 200-400 रुपए के बीच में मिल जाएगी। और इसमें आपको एक remote control भी मिलता है, जिससे आप अलग-अलग colour change कर सकते हैं।

वहीं मार्केट में अभी कई सारे popular brands हैं, जो IoT & Voice-enabled RB lights भी लॉंच कर दी हैं जिन्हें आप ब्लूटूथ के ज़रिए अपने स्मार्टफ़ोन से कनेक्ट कर सकते हैं। नीचे मैं आपको कुछ Cheap & Best RGB Lights की लिंक दे रहा हूँ, जो आप Amazon से ऑनलाइन ख़रीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 2022 me Successful YouTuber Kaise Bane?

Leave a Comment