समुद्री घास क्या है? Sea Grass in Hindi समुद्री घास का महत्वपूर्ण स्रोत और मुख्य तत्व

आप सभी को पार्क का हरा-भरा वातावरण देखना पसंद होगा। वहां की घास आपको काफी अच्छा लगता होगा। उसके साथ ही आपके बच्चे पार्क के हरी-भरी घास में काफी खेलते होंगे और बच्चों को काफी मजा आता होगा। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन मैदानों से दूर गहरे समुंदर में भी घास होती है, जहाँ कई तरह के जलीय-जीव भी रहते हैं। आइए जानते हैं कि समुद्री घास क्या है? और समुद्री घास के महत्वपूर्ण स्रोत एवं मुख्य तत्त्व क्या हैं?

समुद्री घास क्या है?

Sea Grass के नाम से मशहूर यह घास समुद्र तथा महासागरों में पाई जाती है। यह समुद्री घास लम्बी- पतली या अंडाकार पत्तेदार पौधे की तरह होती है तथा इसकी जड़ें समुद्र की रेतीली तलहटी को जकडे रखती हैं।

यह एक फूल का पौधा जैसा होता है, जिसमें फूल और बीज भी होते है। समुद्र के खारे पानी में (पनपने) उत्पन्न होने वाली समुद्री घास छोटे-बड़े आकार में दूर-दूर तक फैली रहती है। इनके पत्ते रिबन की तरह पानी की लहरों के साथ इधर-उधर हिलते रहती है।

समुद्री घास कितने तरह के होते हैं?

समुद्री घास केवल Antarctic महादेश को छोड़ कर दुनिया के सभी महाद्वीपों में पायी जाती है। शीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के महासागरों में इसकी 52 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिन्हें चार भागों में बांटा जा सकता है।

  • पोसिडोनीशिया ( ऑस्ट्रेलिया के भूमध्य और दक्षिणी तट में),
  • जोस्टरशिया (मुख्य रूप से जापान और कोरिया के आसपास)
  • हाइड्रोचेरिटेशिया (दुनियाभर में)
  • सीमोडोसिशिया (दुनियाभर में)

यह घास 1 इंच से 15 इंच लम्बी होती है तथा ये समुद्र के 2 से 60 फुट गहरे पानी में पायी जाती है।

समुद्री घास ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?

अब हम बात करेंगे कि Sea Grass me Kya Paya Jata Hai? कि यह पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण है।

  • समुद्र के नमकीन पानी में उगने वाली यह घास बहुत काम की घास है।
  • समुद्री घास न केवल जलीय-जीवों का भोजन और घर है, बल्कि हमारे पर्यावरण को प्रदुषण से दूर रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • इनके पत्तों में Air Channel होते हैं, जो सूर्य के प्रकाश से प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को बनाये रखते हैं, जिससे सी-ग्रास को न केवल भोजन मिलता है, बल्कि उनका विकास भी होता है।
  • यह हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करनेवाले कार्बनिक कणों, जहरीली गैसों जैसे तत्वों को अवशोषित करके वातावरण को स्वच्छ बनाती है।
  • वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययनों से साबित किया है कि इस गुण की वजह से सी-ग्रास Global Warming के खतरे को कम करती है।
  • सी-ग्रास समुद्र के पानी में मौजूद carbon dioxide को Oxygen में बदल कर पानी की गुणवत्ता बनाये रखने में भी सहायक होती है। इससे निकलने वाली ऑक्सीजन समुद्र के जलीय जीवों के लिए उपयोगी होती है।

आप सभी को अब समझ में आ गया होगा कि Sea Grass Kya Hai? समुद्री घास जलीय-जीवों तथा हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन बहुत चिंता का विषय है कि पिछले कुछ दशकों से Sea Grass की दर में लगातार गिरावट आ रही है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन से यह साबित किया गया है कि विश्व स्तर पर हम एक football के मैदान के आकार जितना सी-ग्रास प्रतिदिन खो देते हैं।

इसे भी पढ़ें: हंसाने वाली गैस क्या होती है?

Leave a Comment