यह तो आप सभी को पता ही है कि हमारे देश भारत का राष्ट्रीय पक्षी, मोर और राष्ट्रीय पशु, बाघ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके राज्य का राजकीय पशु और पक्षी क्या हैं? आज हम सभी राज्यों के State Animal & Bird के बारे में बात करने वाले हैं, तो यह लेख अंत तक ज़रूर पढ़ें।
भारत के विभिन्न राज्यों ने अपने राज्य पक्षी, पशु, वृक्ष एवं पुष्प घोषित किए हुए हैं। असल में सन 1985 में जंगली पशु के भारतीय बोर्ड (Indian Board of Wild Animals) ने यह इच्छा ज़ाहिर की थी कि विभिन्न राज्य अपने-अपने राज्य के पक्षी व पशु घोषित करें।
इसके बाद विभिन्न राज्यों ने अपने-अपने राज्य पक्षी, राज्य पशु, राज्य पुष्प व राज्य वृक्ष घोषित किए हैं। वास्तव में बहुतायत या विशिष्टता के कारण किसी राज्य में कोई पुष्प या वृक्ष या पशु-पक्षी विशेष महत्व रखता है। इसी क्रम में विभिन्न राज्यों ने अपनी पहचान इन प्रतीकों से जोड़ी है।
State Animal & Bird of All States in India
भारत में वनस्पतियों या वन्यजीवों की अनेक प्रजातियाँ हैं। कुछ तो इनमें काफ़ी दुर्लभ हैं और कई केवल भारत में या भारत के किसी विशेष भूभाग में पायी जाती है। यह जैविक और पर्यावरणीय विविधता ही भारत की विशेषता है।
भारत भौगोलिक दृष्टि से विभिन्नताओं से भरा देश है। इन राज्य प्रतीकों से भारत के वन्य जीवन और वनस्पति जगत की विशिष्टता प्रकट होती हैं।
असल में इन प्रतीकों को भी निर्धारित करते समय यह भी ध्यान में रखा गया है कि भारतीय दर्शन में सहअस्तित्व की भावना है, यानी जीव जगत और जड़ जगत मानव के शोषण के लिए न होकर उसके पूरक के रूप में है। यह पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से भी ठीक है क्योंकि यह धरती केवल मानव के लिए न होकर सभी प्रकार के जड़ और चेतन जगत के प्राणियों और वस्तुओं के लिए है। गाँधीजी ने एक बार कहा भी था कि यह धरती हमारी आवश्यकता पूर्ति के लिए पर्याप्त है परंतु हमारे लालच के लिए नहीं।
नीचे विभिन्न राज्यों के राज्य पक्षियों और पशुओं की सूची है।
| राज्य | राज्य पक्षी | राज्य पशु |
| जम्मू और कश्मीर | Black-necked Crane | Kashmir Stag |
| हरियाणा | बाज | काला हिरण |
| राजस्थान | सोन चिड़िया | चिंकारा |
| गुजरात | राजहंस | सिंह |
| मध्य प्रदेश | दूध राज | बारहसिंहा |
| बिहार | नीलकंठ | गौर |
| आंध्र प्रदेश | नीलकंठ | काला हिरण |
| कर्नाटक | नीलकंठ | हाथी |
| झारखण्ड | कोयल | हाथी |
| छत्तीसगढ़ | मैना | जंगली भैंस |
| मेघालय | पहाड़ी मैना | बाबली गुलदार |
| पश्चिमी बंगाल | सफेद कंठ वाला किलकिला | मच्छ्मार बिल्ली |
| सिक्किम | तीतर परिवार का ब्लड फ़िज़ेण्ट | पांडा |
| उड़ीसा | मोर | हाथी |
| तमिलनाडु | एमराल्ड डोव | नीलगिरी थार |
| केरल | महा धनेश | हाथी |
| अरुणाचल प्रदेश | महा धनेश | मिथुन |
| महाराष्ट्र | राज हरियल | गिलहरी |
| त्रिपुरा | राज हरियल | लंगूर |
| असम | बतख़ | गैंडा |
| नागालैंड | ब्लिय ट्रैगोपैन | मिथुन |
| मिज़ोरम | ह्यूम फ़िज़ेण्ट | गिब्बन |
| मणिपुर | ह्यूम फ़िज़ेण्ट | संगई |
| गोआ | बुलबुल | गौर |
| लक्षद्वीप | सूरी टर्न (कुररी) | तितली मछली |
| हिमाचल प्रदेश | वेस्टर्न ट्रेमोपान | हिम तेंदुआ |
| उत्तराखंड | सारस | कस्तूरी मृग |
| भारत वर्ष | मोर | बाघ |
