राजकीय पक्षी और राजकीय पशु: State-wise List of State Animal and Bird

यह तो आप सभी को पता ही है कि हमारे देश भारत का राष्ट्रीय पक्षी, मोर और राष्ट्रीय पशु, बाघ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके राज्य का राजकीय पशु और पक्षी क्या हैं? आज हम सभी राज्यों के State Animal & Bird के बारे में बात करने वाले हैं, तो यह लेख अंत तक ज़रूर पढ़ें।

भारत के विभिन्न राज्यों ने अपने राज्य पक्षी, पशु, वृक्ष एवं पुष्प घोषित किए हुए हैं। असल में सन 1985 में जंगली पशु के भारतीय बोर्ड (Indian Board of Wild Animals) ने यह इच्छा ज़ाहिर की थी कि विभिन्न राज्य अपने-अपने राज्य के पक्षी व पशु घोषित करें।

इसके बाद विभिन्न राज्यों ने अपने-अपने राज्य पक्षी, राज्य पशु, राज्य पुष्प व राज्य वृक्ष घोषित किए हैं। वास्तव में बहुतायत या विशिष्टता के कारण किसी राज्य में कोई पुष्प या वृक्ष या पशु-पक्षी विशेष महत्व रखता है। इसी क्रम में विभिन्न राज्यों ने अपनी पहचान इन प्रतीकों से जोड़ी है।

State Animal & Bird of All States in India

भारत में वनस्पतियों या वन्यजीवों की अनेक प्रजातियाँ हैं। कुछ तो इनमें काफ़ी दुर्लभ हैं और कई केवल भारत में या भारत के किसी विशेष भूभाग में पायी जाती है। यह जैविक और पर्यावरणीय विविधता ही भारत की विशेषता है।

भारत भौगोलिक दृष्टि से विभिन्नताओं से भरा देश है। इन राज्य प्रतीकों से भारत के वन्य जीवन और वनस्पति जगत की विशिष्टता प्रकट होती हैं।

असल में इन प्रतीकों को भी निर्धारित करते समय यह भी ध्यान में रखा गया है कि भारतीय दर्शन में सहअस्तित्व की भावना है, यानी जीव जगत और जड़ जगत मानव के शोषण के लिए न होकर उसके पूरक के रूप में है। यह पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से भी ठीक है क्योंकि यह धरती केवल मानव के लिए न होकर सभी प्रकार के जड़ और चेतन जगत के प्राणियों और वस्तुओं के लिए है। गाँधीजी ने एक बार कहा भी था कि यह धरती हमारी आवश्यकता पूर्ति के लिए पर्याप्त है परंतु हमारे लालच के लिए नहीं।

नीचे विभिन्न राज्यों के राज्य पक्षियों और पशुओं की सूची है।

राज्य राज्य पक्षी राज्य पशु 
जम्मू और कश्मीरBlack-necked CraneKashmir Stag
हरियाणाबाजकाला हिरण
राजस्थानसोन चिड़ियाचिंकारा
गुजरातराजहंससिंह
मध्य प्रदेशदूध राजबारहसिंहा
बिहारनीलकंठगौर
आंध्र प्रदेशनीलकंठकाला हिरण
कर्नाटकनीलकंठहाथी
झारखण्डकोयलहाथी
छत्तीसगढ़मैनाजंगली भैंस
मेघालयपहाड़ी मैनाबाबली गुलदार
पश्चिमी बंगालसफेद कंठ वाला किलकिलामच्छ्मार बिल्ली
सिक्किमतीतर परिवार का ब्लड फ़िज़ेण्टपांडा
उड़ीसामोरहाथी
तमिलनाडुएमराल्ड डोवनीलगिरी थार
केरलमहा धनेशहाथी
अरुणाचल प्रदेशमहा धनेशमिथुन
महाराष्ट्रराज हरियलगिलहरी
त्रिपुराराज हरियललंगूर
असमबतख़गैंडा
नागालैंडब्लिय ट्रैगोपैनमिथुन
मिज़ोरमह्यूम फ़िज़ेण्टगिब्बन
मणिपुरह्यूम फ़िज़ेण्टसंगई
गोआबुलबुलगौर
लक्षद्वीपसूरी टर्न (कुररी)तितली मछली
हिमाचल प्रदेशवेस्टर्न ट्रेमोपानहिम तेंदुआ
उत्तराखंडसारसकस्तूरी मृग
भारत वर्षमोरबाघ

Leave a Comment