Full Form of BGM Meaning in Hindi | Background Music Kya Hota Hai?

BGM का full-form होता है Background Music. फ़िल्मों के ऐक्शन सीन और सोशल मीडिया के वीडियो में भी आपने एक म्यूज़िक काफ़ी कम वॉल्यूम में चलते हुए सुना होगा। आज के समय में ख़ासकर YouTube content creators अपने वीडियो में Background Music (BGM) का प्रयोग काफ़ी करते हैं; वो जो बोल रहे होते हैं उससे काफ़ी कम वॉल्यूम में एक म्यूज़िक प्ले होता रहता है जो वीडियो को सुनने में काफ़ी अच्छा बनाता है। इसी को Background Music यानी BGM कहते हैं।

Background Music BGM Kya Hota Hai?

किसी वीडियो में जो भी म्यूज़िक मुख्य सीन या साउंड के अलावा काफ़ी कम वॉल्यूम में प्ले होते रहता है, उसे ही बैकग्राउंड म्यूज़िक कहते हैं।

Movie BGM Meaning

कई फ़िल्मों के BGM आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे होते हैं। जैसे कि Instagram पर Beast और KGF मूवी के Background Music काफ़ी trending में रहते हैं। ये म्यूज़िक वास्तव में फ़िल्मों और वेबसिरीज़ के Theme Music या Title Track/Music होते हैं, जो सुनने में काफ़ी अच्छे लगते हैं और लोग अपने वीडियो में इनका यूज़ करते हैं।

YouTube Background Music

यूट्यूब पर आप जितने भी वीडियो देखते हैं, लगभग सभी में आपको background music सुनने को मिलता ही है। कोई YouTuber अगर educational/informational videos बनाता है, वो भी अपने वीडियो में low volume में एक background music लगाता है। वो जो information बोल रहा है, उसके साथ हल्का-सा म्यूज़िक रहता है तो वीडियो का पूरा फ़ील ही बदल जाता है और viewers भी ऐसे वीडियो काफ़ी पसंद करते हैं। क्योंकि बिना किसी म्यूज़िक के फिर monotonous लगने लगता है।

इसी के साथ जो YouTubers and social media content creators फ़िल्म जैसा comedy skits बनाते हैं, travel vlogs बनाते हैं; तो उनके वीडियो में तो आपको Background Music मिलेगा ही। कई बार scenes के साथ एक suitable music होना वीडियो को चार चाँद लगा देता है, और एकदम मूवी जैसा लगता है।

अगर आप भी एक YouTuber हैं और अपने वीडियो में background music लगाना चाहते हैं, तो YouTube Audio Library और अन्य non-copyright music साइट्स से म्यूज़िक डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: YouTube Video to MP3 Audio Convert Kaise Kare?

Leave a Comment