Bharat Ratna in Hindi: भारत रत्न पुरस्कार कैसा होता है? भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची

राष्ट्रीय सेवा करने वाले महान व्यक्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है. कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजानिक सेवा और खेल के क्षेत्र में भारत रत्न पुरस्कार दिया जाता है. इस पुरस्कार को देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नामों की सिफारिश भारत के राष्ट्रपति से करती है. उसके बाद राष्ट्रपति के द्वारा भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है. तो आज आप जानेंगे कि भारत रत्न पुरस्कार क्या है? भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची 

भारत रत्न पुरस्कार क्या है? 

भारत रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह पुरस्कार उन महान व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने  उल्लेखनीय और असाधारण योगदान के जरिए राष्ट्र की सेवा की हो. देश के प्रधानमंत्री भारत रत्न सम्मान देने के लिए नामों की सिफारिश भारत के राष्ट्रपति से करती है. प्रधानमंत्री की सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है. एक वर्ष में केवल तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न पुरस्कार दिया जाता है.

पुरस्कार के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र और एक पदक प्रदान किया जाता है. भारत रत्न पुरस्कार के रूप में किसी भी प्रकार का कोई मौद्रिक अनुदान नहीं दिया जाता.

भारत रत्न पुरस्कार किन-किन क्षेत्रों में दिया जाता है? 

यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में दिया जाता है. राष्ट्र की सेवा करने वाले व्यक्तियों को कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल से सम्बंधित भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?

भारत रत्न पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन व प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के द्वारा की गयी. अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ ‘पदवी’ के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है. स्थापना के समय इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था. वर्ष 1966 में भारत रत्न पुरस्कार को मरणोपरांत देने का प्रावधान किया गया. उसके बाद 15 व्यक्तियों को ‘मरणोपरांत’ भारत रत्न पुरस्कार दिया गया.

भारत रत्न पुरस्कार कैसा होता है?

प्रारंभ में भारत रत्न पुरस्कार 35 मिलीमीटर का गोलाकार स्वर्ण पदक हुआ करता था. जिस पर सामने की तरफ सूर्य का चित्र और नीचे एक फूलों का हार बना होता था. पदक के पिछले हिस्से में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होता था. भारत रत्न पश्चिम बंगाल के ‘अलीपुर’ में बनाया जाता था.

लेकिन वर्त्तमान में भारत रत्न के डिजाईन में बदलाव किया गया है. अब भारत रत्न पीपल के पत्ते के आकर का होता है, जो तांबे का बना होता है. जिसपर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया. इसके नीचे चाँदी से “भारत रत्न” लिखा रहता है. पदक के पिछले हिस्से पर राष्ट्रीय चिन्ह और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होता है. भारत रत्न को सफ़ेद फीते के साथ गले में पहनाया जाता है.

भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची 

  • चक्रवर्ती राजगोपालाचारी:- भारत के अंतिम गवर्नर जनरल, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन:- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति
  • सी.वी रमण :- भारतीय भौतिकी शास्त्री, भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार सम्मानित.
  • सर मोक्षगूंडम विश्वेश्वरय्या:- महान अभियंता एवं राजनयिक
  •  भगवान दस:- प्रमुख शिक्षाशास्त्री, दार्शनिक
  • पंडित जवाहरलाल नेहरु:- स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री
  • गोविन्द बल्लभ पन्त:- स्वतंत्रता सेनानी
  • धोंडो केशव कर्वे:- समाज सुधारक
  • बिधान चन्द्र रॉय:- चिकित्सक व स्वतंत्रता सेनानी, पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री
  • डॉ.राजेंद्र प्रसाद:- भारत के प्रथम राष्ट्रपति
  • पुरुषोत्तम दास टंडन:- स्वतंत्रता सेनानी
  • डॉ. जाकिर हुसैन:- राजनीतिज्ञ, भारत के तीसरे राष्ट्रपति
  • पांडुरंग वामन केन:- संस्कृत के विद्वान
  • लालबहादुर शास्त्री:- भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री
  • इंदिरा गाँधी:- भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
  • वी.वी. गिरी:- भारत के चौथे राष्ट्रपति
  • के.कामराज:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता
  • मदर टेरेसा:-भारतीय रोमन कैथोलिक नन मिशनरी
  • विनोबा भावे:- स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता
  • ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान:- राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी
  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर:- समाज सुधारक
  • नेल्सन मंडेला: दक्षिण भारत के राष्ट्रपति
  • राजीव गाँधी:- भारत के छठें प्रधानमंत्री

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति के नाम 

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल:- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति
  • मोरारजी देसाई:- भारत के चौथे प्रधानमंत्री
  • अब्दुल कलाम आजाद:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता
  • जे.आर.डी.टाटा:- टाटा कंपनी के चेयरमैन
  • सत्यजीत राय:- भारतीय फिल्म निर्माता
  • अरुणा असफ अली: दिल्ली के प्रथम मेयर
  • गुलजारी लाल नंदा:- भरता के प्रधानमंत्री
  • डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम:- भारत के मिसाइल मैन
  • एम.एस सब्बुलक्ष्मी:- गायक
  • चिदम्बरम सुब्रमण्यम:-भारतीय राजनीतिज्ञ
  • जयप्रकाश नारायण:- सामाजिक और राजनीतिक नेता
  • अमर्त्य सेन:- भारतीय अर्थशास्त्री
  • गोपीनाथ बोर्डोलोई:- असम के प्रथम प्रधानमंत्री
  • रवि शंकर:- भारतीय संगीतकार
  • लता मंगेशकर:- भारतीय संगीतकार/गायिका
  • बिस्मिल्लाह खान: भारतीय संगीतकार
  • भीमसेन जोशी:- गायक
  • सचिन तेंदुलकर:- भारतीय क्रिकेटर
  • सी. एन. आर. राव:- वैज्ञानिक
  • मदन मोहन मालवीय:- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता
  • अटल बिहारी वाजपेयी:- भारत के दसवें प्रधानमंत्री
  • डॉ. प्रणव मुखर्जी:- भारत के तेरहवें प्रधानमंत्री
  • नानाजी देशमुख:- भारतीय समाजसेवी
  • भूपेन हजारिका:- संगीतकार

इसे भी पढ़ें: रीतिकाल की प्रमुख विशेषताएँ 

3 thoughts on “Bharat Ratna in Hindi: भारत रत्न पुरस्कार कैसा होता है? भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची”

  1. प्रणाम सर

    जब कोई लेखक देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान पर लिखता है तो उसकी जिम्मेदारी निश्चित रूप से बढ़ जाती है .. और आपने अपने लेख में कई ऐसे तथ्यों के साथ – साथ कई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी स्थान दिया है जिससे की अभी भी कई लोग अपरिचित है .. यह बताता है की आपने अपनी लेखक की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है .. तथा सम्बंधित जानकारी के इच्छुक पात्रों के प्रति जो आपकी जिम्मेदारी थी .. उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया है .. आशा है आप आगे भी ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेख अपने पाठकों के सम्मुख रखते रहेंगे ..
    भविष्य के लिए शुभकामनाएं ..
    धन्यवाद ..

    Reply

Leave a Comment