नोबेल पुरस्कार क्या होता है? भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता की सूची

आप आये दिन ख़बरों में नोबेल पुरस्कार के बारे में सुनते होंगे. भारत में सर्वप्रथम रवीन्द्रनाथ टेगौर जी को ‘गीतांजलि’ के लिए साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था. और वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एन्स्थर डूफलो को दिया गया था. अब आपके मन में सवाल होगा कि यह Nobel Prize Kya Hota Hai? नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई? तो आज आप जानेंगे कि नोबेल पुरस्कार क्या होता है?

नोबेल पुरस्कार क्या होता है?

नोबेल पुरस्कार विश्व का ‘सर्वोच्च व सम्मानित पुरस्कार’ (Prize) है जो दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में मानवता के लिए किये गए सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार एक ऐसा सम्मान है जिसे प्राप्त करने वाला व्यक्ति तो गौरवान्वित महसूस करता ही है, इसके साथ ही वह राष्ट्र भी अपने आप में गौरवान्वित महसूस करता है, जिस राष्ट्र से नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति सम्बन्ध रखता है. यानि जिस राष्ट्र के नागरिक को नोबेल पुरस्कार मिलता है, वह देश भी गौरवान्वित महसूस करता है.

नोबेल पुरस्कार किन-किन क्षेत्रों के लिए दिया जाता है?

शांति, साहित्य, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा के क्षेत्र में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है. यह विश्व का सर्वोच्च ‘सम्मान’ है. शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र और चिकित्सा इन क्षेत्रों में मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया जाता है.

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?

Nobel Prize/नोबेल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1901 में स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल की स्मृति में नोबेल फाउंडेशन के द्वारा की गयी. उस समय से प्रतिवर्ष  देशभर के उन नागरिकों को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है, जो मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हैं.

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कैसे हुई?

अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई. अल्फ्रेड ने 27 नवम्बर, 1895 को अपनी वसीयत लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का आधे से अधिक हिस्सा एक ट्रस्ट बनाने के लिए अलग कर दिया. सभी टैक्स (करों) को भरने के बाद नोबेल की कुल संपत्ति के 94% हिस्से को पांच नोबेल पुरस्कारों की स्थापना के लिए बाँट दिया गया. उनकी इच्छा थी कि पांच भागों में आवंटित संपत्ति से मिलने वाले ब्याज से प्रति वर्ष उन लोगों को सम्मानित/ पुरस्कृत किया जाए, जिनका काम मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ पाया जाए.

नोबेल की इस इच्छा की पूर्ति हेतु 29 जून, 1900 को नोबेल फाउंडेशन की स्थपाना हुई. उसके बाद वर्ष 1901 से मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा.

अल्फ्रेड नोबेल कहाँ के थे? 

अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन के थे. उनका जन्म 1833 ई. में स्वीडन के स्टोकहोम में हुआ था. बाल्यावस्था में 9 वर्ष की आयु में अपने परिवार के साथ नोबेल रूस चले गए.अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक थे. इसके साथ ही वे केमिकल इंजीनियर भी थे. जिन्होंने 1866 ई. में डाइनामाइट की खोज की थी.

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता 

कई भारतीय नागरिकों या भारतीय मूल के व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है,

  • सर्वप्रथम रवीन्द्रनाथ टैगोर जी को वर्ष 1913 में उनके द्वारा रचित पुस्तक ‘गीतांजलि‘ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • उसके बाद वर्ष 1930 में चंद्रशेखर वेंकटरमन को प्रकाश के ‘रमन प्रभाव सिद्धांत’ के लिए भौतिकी का साहित्य पुरस्कार से समानित किया गया.
  • वर्ष 1968 में हरगोविंद खुराना को कृत्रिम जीन के संश्लेषण के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.
  • मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया.
  • 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में डॉ. अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया.
  • वी.एस नायपॉल को वर्ष 2001 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
  • 2007 में जलवायु परिवर्तन के लिए आर.के पचौरी को शांति का नोबेल प्राप्त हुआ.
  • वेंकटरमन रामकृष्णन को रसायन का नोबेल पुरस्कार वर्ष 2009 में राइबोजोम के त्रिआयामी चित्र के लिए मिला.
  • 2014 में कैलाश सत्यार्थी को बालश्रम के विरुद्ध ‘बचपन बचाओ आन्दोलन’ के प्रणेता के लिए शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया.
  • अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डूफलो को अर्थशात्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: ब्रेल लिपि क्या है? ब्रेल लिपि का आविष्कार कब और किसने की?

Leave a Comment