देशभक्ति गीत क्या होता है? Patriotic Song Meaning in Hindi

राष्ट्र सम्मान की भावना और देश के प्रति आदर भाव ही देशभक्ति है। ऐसे बहुत से गीत हैं जो देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन करते हैं। और आज हम Patriotic Song Meaning in Hindi के साथ इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे कि देशभक्ति गीत क्या होता है?

स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर हम अनेक देशभक्ति गीत सुनते हैं, यहाँ तक कि रेडियो और टेलीविजन पर भी इसी तरह के गाने आते हैं। यह राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना व्यक्त करने हेतु आसान और सुरीला माध्यम है। यही गीत एक व्यक्ति को राष्ट्र और मानवता के पथ पर आगे बढ़ाते हैं।

देशभक्ति गीत क्या होता है?

जिन गीतों में राष्ट्र भक्ति अधिक होती है, वह देशभक्ति गीत कहलाते हैं। संगीत और कविता को मिलाकर एक गीत की रचना की जाती है। गाना संवेगों और भक्ति को अभिव्यक्त करते हैं। विभिन्न अवसरों पर विभिन्न प्रकार के गीत गाए जाते हैं।

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, देशभक्ति गीत वह गीत होते हैं जो देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को व्यक्त करते हैं। देशभक्ति गीतों में राज्यों, नदियों, मंदिरों, मुख्य स्थानों, महत्वपूर्ण लोग, जातियाँ, क्रियाकलाप और प्रेरणादायक शब्दों का ज़िक्र होता है। यही शब्द एक व्यक्ति को देश के प्रति प्रेरित करते हैं।

Patriotic Song Meaning in Hindi

देशभक्ति को अंग्रेजी में Patriotism कहते हैं, और वैसे गीत जो देशभक्ति की भावना प्रकट करते हैं उन्हें Patriotic Songs. इन्हें ‘आजादी के गीत’ अथवा ‘देशभक्ति गीत’ भी कहा जाता है। इन गीतों के माध्यम से व्यक्ति और उसके वातावरण में सकारात्मक गुण आते हैं। यह गीत भक्ति गीत भी कहलाती है।

देशभक्ति गीत का महत्त्व निबंध

हम में हर किसी की एक पहचान होती है जो देश के साथ जुड़ी होती है। देश को मातृभूमि भी कहा जाता है। क्या आपको नहीं लगता कि हमें अपनी पहचान का आदर और सम्मान करना चाहिए? देशभक्ति गीत एक माध्यम है जिसमें ना केवल देश के लिए बल्कि अपने प्रति प्यार और सम्मान को अभिव्यक्त कर सकते हैं। कुछ देशभक्ति गीत देश प्रेम की भावना बताते हैं।

यह गीत लोगों को एक करने में सहायता प्रदान करते हैं। इनसे हम विभिन्न राष्ट्रीय चुनौतियों का दृढ़ता से सामना कर पाते हैं। वह हमें अपने राष्ट्र के दुश्मनों के खिलाफ लड़ने में सहायता करते हैं।

यह गीत देश की महानता, विभिन्नता, मुख्य स्थान व संगठन, प्रकृति, ऋतु, त्योहार, रीति-रिवाज, संस्कृति, महान व्यक्ति, शहीदों, संतों, शिक्षा, मूल्य प्रणाली, व्यक्तियों का व्यवहार एवं राजनीतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ विज्ञान और तकनीकी विकास आदि को प्रदर्शित करता है।

Patriotic Songs Writing Style

देशभक्ति गीतों की रचना लोगों और राष्ट्र में शांति और सौहार्द लाने के लिए की जाती है। यह आजादी और राष्ट्र के प्रति गर्व का भाव अभिव्यक्त करता है। यह मातृभूमि की भक्ति में गाया जाता है। इनकी पंक्तियाँ अनेक बिंदुओं को ध्यान में रखकर लिखी जाती है।

इनसे मुख्य रूप से हमारे बहादुर सैनिकों का बलिदान और आजादी के लिए जंग को प्रदर्शित किया जाता है। अनेक कवि और लेखकों ने देशभक्ति गीतों की रचना की है। कुछ मुख्य कवि हैं- बंकिम चंद्र चैटर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर, सरोजिनी नायडू और अन्य कवियों ने देशभक्ति गीतों की रचना की है। ‘वन्दे मातरम्’ बंकिम चंद्र चैटर्जी द्वारा लिखित एक देशभक्ति गीत है। यह भारत में बहुत प्रसिद्ध है। ‘हम होंगे कामयाब’ एक अन्य प्रसिद्ध गीत है जिसकी रचना गिरिजा कुमार माथुर ने की है। यह प्रार्थना सभा में गाया जाता है।

‘गीत’ शब्द में संगीत और गायक दोनों शामिल होता है। भारत में अनेक प्रसिद्ध गायक है जिन्होंने देशभक्ति गीत गाए हैं। इनमें प्रमुख नाम है- सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, हेमंत कुमार, ए. आर. रहमान आदि। कुछ देशभक्ति गीत फ़िल्मों में भी गाए गए हैं। कुछ गीत विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों और अन्य मंचों पर गाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: लोक गीत क्या होता है?

Leave a Comment