डिशवॉशर क्या होता है? Best Dishwasher Kaise Kharide?

आज के समय में टेक्नॉलजी इतनी advanced हो चुकी है कि हर वो काम जिसे पहले हम हाथ से करते थे, उसके लिए आज मशीन बन गई है। सुबह-सुबह अपने घर में जूठे बर्तनों का ढेर देखकर जो महिलाएँ परेशान हो जाती थीं, उनके लिए dishwasher काफ़ी अच्छा है। इससे आप अपने बर्तनों को काफ़ी आसानी से साफ कर सकते हैं।

Dishwasher Kya Hota Hai?

डिशवॉशर बर्तन धोने वाला मशीन तो है ही, साथ ही यह बर्तनों को sanitize करने के साथ bacteria और रोगाणु से होने वाले संभावित खतरे से भी बचाता है। इससे बर्तन ही नहीं, बल्कि पूरी किचन की साफ-सफाई भी बनी रहती है। यह washing machine की तरह ही होता है, बस कपड़ों की जगह इससे आप गंदे/जूठे बर्तनों को धो सकते हैं।

सबसे अच्छा डिशवॉशर कैसे ख़रीदें?

  • Best dishwasher buy करने के लिए सबसे पहले आप डिशवाशर के सभी प्रकार के बारे में जान लें।
  • उसके बाद अपने आवश्यकता अनुसार किसी कम्पनी का एक dishwasher खरीद सकते हैं।
  • मौजूदा समय के मार्केट में built-in, portable & countertop dishwasher उपलब्ध हैं।
  • लेकिन खरीदते समय यह देख लें कि आप रेंट वाले घर में रह रहे हैं या फिर अपने घर में।
  • अगर रेंट वाले घर में रह रहे हैं और built-in type dishwasher लेते हैं, तो फिर घर बदलते समय परेशानी हो सकती है।
  • हर डिशवॉशर मॉडल की अपनी अलग खासियत होती है।
  • कम इस्तेमाल करना है, तो फिर drawers dishwasher एक विकल्प हो सकता है। इसमें आप multiple drawers वाले आप्शन को चुन सकते हैं।
  • यदि किचन में जगह नहीं है, तो फिर पोर्टेबल डिशवॉशर का चुनाव करना ही सही होगा।

Dishwasher Use Kaise Kare?

आमतौर पर अपने किचन में जिस तरह के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, वह dishwasher में साफ हो सकता है या नहीं, यह जरुर देख लें। हालाँकि इसमें एडजस्ट करने वाले racks होते हैं, जिसमें बर्तन को फिट किया जा सकता है।

Standard dishwasher आमतौर पर light, normal और heavy cycle के साथ आते हैं। लेटेस्ट डिशवॉशर में quick & express cycle जैसे फीचर भी होते हैं। ज्यादातर dishwasher में 3-Tier System में अच्छी सफाई मिलती है। अगर इससे अधिक लेवेल्स हैं, तो और बेहतर सफाई मिलेगी। डिशवॉशर डिटर्जेंट और rinse agent dispenser standard feature होते हैं।

Electronic dirt sensor भी अच्छा फीचर है। लेटेस्ट डिशवॉशर में swivel sensor भी होता है, जिसमें स्वाइल लेवल के हिसाब से सेंसर को एडजस्ट कर सकते हैं। आजकल स्मार्ट डिशवॉशर में wi-fi connectivity, smart wash cycle भी होता है, जिसमें स्मार्टफ़ोन के जरिए परफॉरमेंस मोनिटरिंग के अलावा साइकल स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा, hard food disposal भी जरुरी है। इसके लिए कुछ डिशवॉशर में self cleaning filters आते हैं, जबकि कई में manually filter को निकालकर साफ करना होता है। अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो फिर चाइल्ड सेफ्टी फीचर को नजरअंदाज न करें।

डिशवॉशर काम कैसे करता है?

  • डिशवॉशर में बर्तन को धोने के लिए कई racks बने होते हैं। इसमें छोटे और बड़े बर्तन को अलग-अलग racks में रखा जाता है।
  • एक बार जब सभी बर्तन रैक में लग जाएं, तो डिशवॉशर के पाइप को पानी के tap से कनेक्ट करना होता है।
  • यह पाइप डिशवॉशर के अन्दर घुमावदार फव्वारेनुमा स्प्रयेर्स से जुडी होती है, जिसमें पानी के जाते ही spray arm किसी पंखे की तरह तेजी से पानी को चरों ओर फेंकना शुरू कर देता है।
  • इस तरह यह सभी बर्तनों को साफ करता है। इसमें जूठे बर्तनों की उपरी लेयर को पहले साफ किया जाता है।
  • इसके बाद डिशवॉशर के बाहरी हिस्सा में लगे डिटर्जेंट वाले बॉक्स में लिक्विड सोप या पाउडर को डालना होता है।
  • इस प्रोसेस में डिटर्जेंट पानी के साथ घुल जाता है और पाइप के माध्यम से उसी घुमावदार फवारेनुमा spray arm से बर्तनों के चरों और तेजी से फैलता है।
  • पानी का बहाव काफी तेज होता है, जिससे बर्तनों को कम पानी और आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • इसके बाद फिर से डिशवॉशर के पाइप को पानी से कनेक्ट करके बर्तनों को साबुन से सफाई करनी होती है और स्प्रेआर्म से निकलने वाले पानी से बर्तनों को साफ किया जाता है।
  • इस प्रक्रिया में पानी हल्का गर्म हो जाता है ताकि बर्तन पूरी तरह साफ हो जाएं और सूख जाएं।

इसे भी पढ़ें: Best Air Conditioner Kaise Kharide?

Leave a Comment