भारत के प्रसिद्ध म्यूजियम/संग्रहालय: Famous Museums in India

संग्रहालय यानी म्यूजियम में प्राचीन समय की वस्तुएँ, गहने, आभूषण, सिक्के, युद्ध-सामग्री और भी कई अनोखे चीजें मिलेंगी, जिससे आप अपने पिछले पीढ़ियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। भारत में भी कई संग्रहालय है, और आज हम Top 9 Famous Museums in India के बारे में बात करने वाले हैं। आइए जानते हैं भारत के प्रसिद्ध म्यूजियम/संग्रहालय कौन-कौन से हैं?

म्यूजियम क्या होता है?

संग्रहालय एक ऐसा संस्थान होता है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय महत्त्व के सभी पुरातत्वों का संग्रहण और संरक्षण करना तथा उनका अध्ययन करके इनके ज्ञान का प्रसार- प्रचार करना है। म्यूजियम में आपको प्राचीन समय की कई चीजें मिल जाएँगी, जिससे आप उस समय के समाज और सभ्यता के बारे में जान सकते हैं।

म्यूजियम में मानव एवं पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण के लिए उनका संग्रहण, शोध, प्रचार तथा प्रदर्शन किया जाता है, जिसका उपयोग शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन के लिए किया जाता है।

भारत के प्रसिद्ध म्यूजियम

भारत का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है और यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध संग्रहालय भी हैं, जहाँ मानव तथा पर्यावरण की विरासतों का संरक्षण तथा संग्रहण है।

Goa State Museum in India

गोवा स्टेट म्यूजियम को राज्य पुरातत्व संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। यह म्यूजियम गोवा की राजधानी पणजी में Aadil Shah के महल (पुराने सचिवालय) में स्थित है। गोवा स्टेट संग्रहालय की स्थापना 1977 में की गई थी। इस संग्रहालय में लकड़ी की कई वस्तुएं एवं कलाकृतियाँ आदि मौजूद है।

National Museum Delhi

नई दिल्ली का राष्ट्रीय संग्रहालय भारत के प्रसिद्ध संग्रहालयों (Famous Museums in India) में आता है। दिल्ली में 1949 में स्थापित राष्ट्रीय संग्रहालय एक शानदार संग्रहालय है।

यह म्यूजियम मोहनजोदड़ों और हड़प्पा सभ्यताओं से लेकर भारत के आधुनिक समय तक के इतिहास को दिखाता है। इसमें वैदिक सभ्यता, भारतीय राजाओं द्वारा उपयोग किये गए हथियार, कलाकृतियाँ, लकड़ियों की नक्काशी, संगीत वाद्ययंत्र और पत्थर की मूर्तियाँ आदि का संग्रह है।

Indian Museum Kolkata

कोलकता भारतीय संग्रहालय सबसे पुराना और Bharat ka Sabse Bada Museum है। यह संग्रहालय एशियाई सोसाइटी द्वारा 1814 में स्थापित किया गया था। यहाँ की सिक्कों की गैलरी, संगीत वाद्ययंत्र गैलरी, मुग़ल चित्रकारी गैलरी, मुखौटा गैलरी और विज्ञान गैलरी आदि पर्यटकों द्वारा अधिक पसंद की जाती है।

Salar Jung Museum Hyderabad

हैदराबाद का सालार जंग संग्रहालय भारत के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। इसकी स्थापना 1951 में की गई थी। मुग़ल काल की प्राचीन वस्तुएं जैसे औरंगजेब के खंजर, टीपू सुल्तान की अलमारी, मुग़ल काल की पत्थर की मूर्तियाँ, कलाकृति और Raja Ravi Varma की चित्रकारी को देखा जा सकता है, जो सालार जंग के अद्धभुत संग्रह का हिस्सा है।

Prince of Wales Museum Mumbai

Best Famous Museums in India की सूचि के पाचवें संग्रहलय प्रिंस ऑफ़ वेल्स की स्थापना 1922 में की गयी थी। वर्त्तमान में इसका नाम ‘छत्रपति शिवाजी वास्तु संग्रहालय’ है, लेकिन अभी भी लोग इसे Prince of Wales Museum के नाम से जानते हैं।

इसमें सिन्धु घाटी सभ्यता के कुछ प्राचीन अवशेष, मध्ययुग के मिटटी के बर्तनों और चीनी मिटटी की कुछ शानदार मूर्तियों, कलाकृति, लघु चित्रकारी और भारतीय युद्ध के प्राचीन हथियारों आदि का संग्रह है।

National Rail Museum Delhi

राष्ट्रीय रेल संग्राहलय दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है. यह म्यूजियम भारतीय रेलवे की उन्नति को दर्शाता है। इसमें भाप इंजनों और कोयले से चलने वाली गाड़ियों के संग्रह के अलावा मैसूर के Maharaja Rolling salon जैसी सुविधाजनक गाड़ियों और ट्रेनों के अन्दर की पुरानी तस्वीरों की जानकारी का एक बड़ा संग्रह भी शामिल है।

Calico Museum of Textiles Ahmedabad

यह भारत का काफ़ी प्रसिद्ध म्यूजियम है, जो अहमदाबाद में स्थित है। यह भारत में मुग़ल युग के दौरान बने प्राचीन कपड़ों को प्रदर्शित करता है। उसके साथ ही यह देश के विभिन्न हिस्सों के कपड़ा उद्योग की प्रगति को भी दिखाता है। यहाँ सुन्दर कश्मीरी पश्मीना कालीनों और इकत हथकरघा को देखा जा सकता है।

Dolls Museum Delhi

दिल्ली में स्थित शंकर के अंतरराष्ट्रीय गुडिया संग्रहालय में भारत के विभिन्न हिस्सों सहित करीब 85 अन्य देशों की गुड़ियों का संग्रह है। जापानी गीश गुडिया से लेकर स्पेनिश फ्लेमेंको नर्तक गुडिया और अमेरिकी किसान गुडिया से लेकर थाई महिला आर्केस्ट्रा गुड़ियों तक का संग्रह मौजूद है।

Napier Museum Tiruvanantapuram (Kerala)

अब हम बात करेंगे Top 9 Famous Museums in India की अंतिम संग्रहालय नेपियर की। यह भारत के केरल राज्य में स्थित है। मद्रास के पूर्व गवर्नर जनरल Sir John Napier के नाम पर इस संग्रहालय का नाम नेपियर संग्रहालय रखा गया। इस संग्रहालय में केरल और तमिलनाडु के देवी-देवताओं की जानकारी का विशेष संग्रह है।

इसे भी पढ़ें: Xerox मशीन का आविष्कार किसने और कब किया?

Leave a Comment