Geyser Kya Hota Hai? Electric Water Heater सबसे अच्छा गीजर कैसे ख़रीदें?

सर्दी का मौसम शुरू हो चूका है। अगर इस समय पानी छूने में परेशानी होती है, तो सोचिए कि नहाने में कितनी दिक्कत होगी। लेकिन इससे बचने का एक अच्छा विकल्प है Electric Geyser जिससे आप ठंडी में भी गर्म पानी से नहाने का आनंद ले सकते हैं। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि Water Heater Geyser Kya Hota Hai? यह काम कैसे करता है, और आप एक Best Geyser Online Buy कैसे कर सकते हैं?

Geyser Kya Hota Hai?

Geyser एक water heater होता है, जिससे आप पानी को गर्म कर सकते हैं। ठंडी के मौसम में सामान्य पानी से नहाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन इसके माध्यम से आप सर्दियों में भी गर्म पानी से नहा सकते हैं।

पानी को गर्म करने के लिहाज से geyser इसलिए भी बेहतर माना जाता है, क्योंकि बार-बार पानी को गर्म करने के झंझट से बच जाते हैं। यह आपके बाथरूम में सेट रहता है, बस Geyser ON कीजिए और पानी गर्म।

आज की लाइफस्टाइल में geyser कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह हर घर की जरुरत बन गई है। हालाँकि लोग geyser खरीदते समय कई बार उसके features, safety जैसी कुछ चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Best Electric Geyser Kaise Kharide?

  • Geyser हमेशा अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदें।
  • बड़ा गीजर ज्यादा बिजली की खपत करता है, बेहतर हो थोड़ा मीडीयम साइज़ का लें।
  • हमेशा star rating वाले geyser का ही चुनाव करना चाहिए। अच्छी रेटिंग वाला गीजर कम बिजली की खपत करता है।
  • गीजर की खरीदारी के दौरान जगह का भी ख्याल रखें।
  • पारंपरिक गीजर बड़ा और भारी होता है, जिससे यह ज्यादा space लेता है। वहीं tankless geyser compact size में आता है और कम जगह घेरता है।
  • टैंकलेस वाटर हीटर, टैंक गीजर की अपेक्षा ज्यादा लम्बे समय तक चलता है। यह लगभग 20 साल तक चल सकता है।

गीजर कितने प्रकार के होते हैं?

Geyser कहने का मतलब सिर्फ electric geyser नहीं है। इसके अलावा गीजर के और भी कई प्रकार हैं, जैसे Gas Geyser, Tank Water Geyser, Hybrid Water Geyser, Solar Water Geyser, etc.

Electric Geyser Kya Hota Hai?

यह सबसे आम गीजर है। इसमें पानी को गर्म करने के लिए copper coil का इस्तेमाल होता है। इसमें भी दो तरह के गीजर उपलब्ध हैं– Electrical Instant Geyser और Electrical Storage Geyser.

आमतौर पर इलेक्ट्रिकल गीजर ज्यादा सुरक्षित होते हैं। इसकी कीमत तो ज्यादा नहीं होती है, लेकिन operational cost ज्यादा होती है. यह गैस गीजर से छोटा होता है, इसलिए इसे कहीं भी आसानी से install किया जा सकता है।

अच्छी बात है कि यह पानी को तेजी से गर्म करता है और Carbon Dioxide का उत्सर्जन भी नहीं करता है। इसे ऑपरेट करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी की जरुरत होती है।

Gas Geyser Kya Hota Hai?

यह गीजर भी आजकल लोगों के बिच लोकप्रिय है। इसमें पानी को गर्म करने के लिए Liquefied Petroleum Gas (LPG) और Propane का इस्तेमाल होता है। इसकी खासियत है कि यह electric geyser की अपेक्षा ज्यादा तेजी से पानी को गर्म करता है। इसमें पानी को गर्म करने के लिए gas burner का इस्तेमाल होता है।

आमतौर पर यह बड़े परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए बड़े बाथरूम के साथ ventilation की जरुरत होती है। इसकी operational cost electric geyser की तुलना में लगभग आधी होती है, लेकिन इसका साइज़ बड़ा होता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि आप heating level को कण्ट्रोल कर सकते हैं। इसकी रिपेयरिंग भी आसान है।

Tank Water Geyser Kya Hota Hai?

स्टोरेज गीजर में एक टैंक होता है, जिसमें पहले पानी इकट्ठा होता है उसके बाद गर्म होता है। इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि अगर पानी टैंक में ही ज्यादा समय तक रहे तो यह ठंडा हो जाता है। हालाँकि इसे install करना आसान है। इसे घर के अन्दर ही लगाया जाता है। यह टैंक इलेक्ट्रिक, natural gas और propane models के साथ आता है।

Tankless Water Geyser Kya Hota Hai?

Tankless Water Geyser की खासियत है कि यह साइज़ में छोटा होता है, इसलिए यह घर में कम जगह लेता है। अगर चाहें, तो इसे घर के बाहर भी install करवा सकते हैं। इसकी खूबी है कि आपको जब जितना पानी गर्म करना है, यह उतना ही करता है।

साथ ही, पानी को स्टोर करने का झंझट भी नहीं रहता है। यह पानी को electric coil या natural gas के जरिये गर्म करता है। Gas units, electric से ज्यादा जल्दी पानी गर्म करता है।

Hybrid Water Heater in Hindi

इस तरह के हीटर में एक वाटर टैंक होता है, जिसमें पानी स्टोर होता है। इसे घर के अन्दर या फिर बाथरूम में भी लगाया जा सकता है। इसमें एक दूसरा heat pump होता है, जिसका काम हीट को इकट्ठा करना है। यह सामान्य heater के मुकाबले 60 फीसदी कम बिजली खर्च करता है। हालाँकि हाइब्रिड वाटर हीटर की कीमत ज्यादा होती है। इसकी खासियत इसका water pressure है, जो गर्म पानी के flow को निरंतर बनाए रखता है।

Solar Water Heater Geyser Kya Hota Hai?

जहाँ धूप ज्यादा हो, वहां Solar Water Heater एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Geyser के अन्य प्रकार की तुलना में यह प्रदुषण मुक्त है और आपको तो पता ही है कि solar energy renewable है।

हालाँकि शुरुआत दौर में आपको इस पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है, लेकिन बाद में इस पर ज्यादा खर्च करने की जरुरत नहीं रह जाती है। छोटे परिवारों के लिए यह अच्छा विकल हो सकता है।

Geyser Use Kaise Kare?

अक्सर gas geyser से जुडी घटनाओं की खबरें आती रहती हैं। दरअसल, गैस गीजर के burners से पैदा होने वाली आग के कारण ऑक्सीजन की खपत अधिक होती है और carbon dioxide की मात्रा बढ़ जाती है।

Carbon Monoxide भी बनती है, जो बेहद जहरीली होती है. यही गैस हादसों का कारण बन जाती है। गीजर से जुड़ा gas cylinder कहीं भी हो, लेकिन उसका burner बाहर होना चाहिए, ताकि बाथरूम के अन्दर ऑक्सीजन की कमी न हो।

इससे ऑक्सीजन के अभाव में दम घुटने जैसी समस्या नहीं होगी। यदि गीजर बाथरूम में लगाते हैं, तो exhaust fan जरुर लगवाना चाहिए, जिससे अन्दर की गैस और भाप बाहर निकलती रहे। गैस की बदबू आने पर तुरंत सिलिंडर से गैस को बंद कर खिड़की दरवाजें खोल दें। समय-समय पर गैस पाइप भी चेक कराते रहना चाहिए।

Thermostat की मदद से अपनी जरुरत के हिसाब से पानी को गर्म कर सकते हैं। यह पानी को तय तापमान तक गर्म करता है, फिर खुद बंद हो जाता है। यह पानी के तापमान को मापता रहता है. अगर पानी ठंडा होने लगता है, तो यह फिर चालू हो जाता है। ऐसे में थर्मोस्टेट की सेटिंग को balanced रखें।

इसे भी पढ़ें: Amazon Gift Card Redeem Kaise Kare?

Leave a Comment