फोटो का साइज़ कम कैसे करें? Reduce Image Size Online without Quality Loss

आज के समय में जहाँ लगभग हर तरह के forms online भरे जा रहे हैं, वहीं photos & documents जमा करने के लिए कुछ size limit भी होती हैं। जैसे आपके फोटो का साइज़ 50 KB से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, कोई pdf document है तो उसकी size 100KB से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, आदि। तो आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि Bina Quality Loss ke Image Size Reduce Kaise Kare?

किसी भी फोटो या फ़ाइल का साइज़ घटाने की प्रक्रिया को हम resizing कहते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर आपको image compressor का भी option मिलता है, तो दोनों विकल्प में आपके फ़ाइल का size reduce कर दिया जाता है। उसके बाद आप जहाँ भी उसे अपलोड करना चाहते हैं, बिना किसी समस्या के काफ़ी आसानी से अपलोड कर सकते हैं।

Image Size Online Reduce Kaise Kare?

वैसे तो image size reduce करने के लिए आपको इंटरनेट पर बहुत सारी websites और apps मिल जाएगी। लेकिन आज हम जिस वेबसाईट की मदद से Image Size Reduce करना जानेगे, उस वेबसाईट का नाम Compressor.io है।

  • तो सबसे पहले आप अपने Chrome Browser को open करें।
  • इसके बाद Compressor.io Website सर्च करके open करें।
  • अब आपको Try It का विकल्प मलेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप जिस image का Size काम करना चाह रहे हैं। उस image को select करके Upload कर दे।
  • जब तक Image पूरा Upload ना हो तब तक आपको Page रिफ्रेश नहीं करना है।
  • कुछ समय बाद आब आपके सामने Image compress हो के आ जाएगी।
  • अब आप Compress image को आसानी से download कर सकते हैं। नीचे आपको Download Your File के बटन का विकल्प मिल जाएगा। आप चाहे तो सीधा Google Drive या DropBox में भी save कर सकते हैं।

तो अभी हमने जाना की वेबसाईट की माध्यम से किसी भी image का size कम कैसे करे? लेकिन अब हम जानेंगे कि Apps की मदद से Photo Compress कैसे करे?

Mobile App की मदद से Photo Compress कैसे करें?

इसके लिए आपको Google play Store पर बहुत सारी Image compressor apps मिल जाएगी, जिनसे आप किसी भी image का size आसानी से कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस App को कैसे इस्तेमाल करना है? और इसकी मदद से image को compress कैसे करना है? इसेक बारे में जानते हैं।

  • तो सबसे पहले Google Play Store को open करे। और सर्च बॉक्स में Compress Image Size In Kb & Mb लिख कर सर्च करें।
  • App Download करने के बाद App को इंस्टॉल करना है। फिर permission Allow करने के बाद एप को ओपन करें।
  • अब आपको Choose File का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके Image को Select कर लेना है।
  • इसेक बाद आपको image का size कितना कम करना है। अपने हिसाब से Reduce To File के विकल्प में जा के साइज़ चुन लें।

इस App की सबसे खास बात यह है कि आप अपने अनुसार Image का Size घटा सकते हैं। जैसे की अगर आपका Image Size 2MB है तो उस image का size आप अपने अनुसार 100 kb या 80 kb रख सकते हैं। तो कुछ इस तरह से आप photo का size reduce कर सकते हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment