E-Kalyan Scholarship Kya Hai? Jharkhand E-Kalyan Scholarship Application Kaise Bhare?

Scholarship यानी छात्रवृत्ति एक ऐसी चीज़ है जिसका लाभ हर छात्र लेना चाहता है। वैसे तो कॉलेजों में कई प्रकार के scholarship होते हैं, लेकिन उन सभी में एक सबसे खास है। और आज हम इसी के बारे में पूरी जानकारी जानेंगे कि Jharkhand E-Kalyan Scholarship Kya Hai? और इसके लिए हम ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?

अगर आप 10वीं, 12वीं या UG के छात्र-छात्रा हैं, तो आप छात्रवृति के लिए Online आवेदन करके सीधे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। और इस scholarship scheme की सबसे अच्छी बात है कि आप जिस भी स्कूल/कॉलेज में पढ़ते हों, सभी के लिए यह मान्य है। तो आइए जानते हैं E-Kalyan Scholarship Kaise Bhare?

Jharkhand E-Kalyan Scholarship Kya Hai?

झारखण्ड ई-कल्याण छात्रवृति योजना के माध्यम से अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्रओं को छात्रवृति प्रदान की जाती है। सरकार की इस योजना का लाभ छात्र-छात्राएं काफी सालों से उठा रहे हैं।

यह योजना झारखण्ड कल्याण विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे, यही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। और छात्रवृत्ति राशि की बात करें तो आपका tuition fees जितना भी रहता है, scholarship amount आपके बैंक अकाउंट में देकर सौ प्रतिशत माफ़ हो जाती है।

E-Kalyan Scholarship Kaise Bhare?

ई-कल्याण स्कालर्शिप का आवेदन करने के लिए आपको आपको निम्न दस्तावेज़ों की जरुरत पड़ेगी।

  • मार्कशीट ( याद रखें, आपकी अंतिम परीक्षा की मार्कशीट होनी चहिए। )
  • पासपोर्ट साइज़ की फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र। ( 6 महीने की अवधि के भीतर ही होना चाहिए नहीं तो नवीनीकरण करा लें)
  • Bonafide Certificate ( स्कूल या कॉलेज के द्वारा मिला हो या ले सकते हैं )
  • बैंक खाते का फोटो कॉपी
  • आधार कार्ड।

Scholarship E-Kalyan Registration Kaise Kare?

  • सबसे पहले आपको E-Kalyan Website पर जाना है।
  • यहाँ पर Apply Online में जाने के बाद आपको Registration Sing up पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना Name, Father Name, DOB, Mobile Number, Email, & Password भरने के बाद एक बार फिर से Confirm Password डाल कर Captcha Code भरना है।
  • इसके बाद आपको Create Account पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको अपना Name या Email Id, Password और Captcha डालकर Login करना है।

इसे भी पढ़ें: CSC Center Kya Hota Hai?

E-Kalyan Scholarship Kaise Bhare?

  • सबसे पहले आप E-Kalyan website पर login करें।
  • इसके बाद Fresh Application Registration 2020-21 Apply Online में क्लिक करना है।
  • फिर आपको चुनना है कि आप झारखण्ड राज्य में ही पढ़ाई कर रहे हैं या झारखण्ड राज्य के बाहर।
  • इसके बाद आप अपनी कक्षा के अनुसार कौन-सी कक्षा की छात्रवृति भरना चाहते हैं, उसकी जानकारी दें। जैसे कि किस प्रकार से आपने परीक्षा पास की है। तो आपको Regular चुन लेना है। फिर आपको Admit Card, Pass Year, Marks, Gender, Division Grade इन सभी को भरना है।
  • इसके बाद Father Name, Mother Name, Yearly Income, Caste Category इन सब को भी अच्छे से भरना है।
  • अब आपको पिछले साल की कक्षा के बारे में सारी जानकारी दे देनी है।
  • आपको अपना School  या College की जानकारी देना है, जिसमें आपको Course, Admission Number,  Admission Date, College  Name आदि, अपने  बैंक खाते की सारी जानकारी भरे।
  • फिर आपको अपना पता भरना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड की नंबर डालना है।
  • अपने दस्तावेजो को Upload करे। जिसमे अपना एक फोटो ( Photo Size 150 Kb, Jpeg file), अवसीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इसके साथ ही आपको सारे दस्तावेज के नंबर और दस्तावेज जारी करने की तिथि डाल देना है। साथ ही आपको Bonafide Certificate, Marks Sheet और बैंक खाते को भी upload करना होगा।
  • अंत में आपको एक Captcha को भरना है। और Submit में  क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने एक पेज खुल के आ जाएगे जो भी आपने जानकारी दे थी। उसको प्रिन्ट करवा के उसमे अपना माता या पिता का हस्ताक्षर करवा के फिर से upload कर देना है।
  • अब आपको एक दिन के बद फिर से E-Kalyan website पर आ जाना है। प्रिन्ट किया हुआ File को Upload करना हैं। एक दिन के बाद Upload करने  का विकल्प मिल जाता है। वहाँ पर आपको upload कर देना है।

तो इस प्रकार आप छात्रवृति के लिए online आवेदन कर सकते हैं। मुझे आशा है कि यह लेख आपको अच्छी लगी होगी और अब आपको अच्छे-से पता चल गया होगा कि Jharkhand E-Kalyan Scholarship Kya Hai? इससे सम्बंधित अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो, तो नीचे comment करके ज़रूर बताएँ। धन्यवाद!

Leave a Comment