यूनेस्को क्या है? Full Form of UNESCO Meaning in Hindi यूनेस्को के कार्य और उद्देश्य

UNESCO एक विश्व संगठन है जिसका काम United Nations के सभी सदस्यीय राष्ट्रों के बीच शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन सके।

UNESCO Full Form

UNESCO का full-form होता है United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization जिसे हिन्दी में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) कहा जाता है।

यूनेस्को के क्या कार्य हैं?

यूनेस्को का मुख्य कार्य है शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के माध्यम से विश्व में शांति और समृद्धि को बढ़ाना। और इसके लिए यूनेस्को अलग-अलग प्रकार का कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

UNESCO का काम ऐसी स्थानों की खोज करना भी है जो किसी प्रकार की ऐतिहासिक, वैज्ञानिक या सांस्कृतिक महत्व रखते हों और उनके संरक्षण कैसे किया जाए। इसके साथ ही विश्व में शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षा के प्रति दुनिया को जागरूक करने का भी कार्य करता है यूनेस्को। इसी संदर्भ में यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाता है।

यूनेस्को के मुख्य कार्य

  • विश्व को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना और स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के लिए आवश्यक चीजें उपलब्ध कराना।
  • सांस्कृतिक , ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व की चीजों को संरक्षण प्रदान करना।
  • इसके साथ-साथ यूनेस्को विश्व भर के लुप्त हो रही भाषाओं को खोजकर उन्हें संरक्षण प्रदान करता है। UN की एक रिपोर्ट “एटलस ऑफ द वर्ल्ड लैंग्वेज इन डेंजर” में 2500 भाषाओं को खोजा जो लगभग लुप्त होने की कगार पर थे।
  • यूनेस्को की एक और मुख्य कार्य यह है कि ये पत्रकारों को भी संरक्षण प्रदान करती है। साथ ही पत्रकारों को खतरनाक जगहों पर कार्य करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने का भी काम करती है।

यूनेस्को की स्थापना कब हुई?

यूनेस्को की स्थापना संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 16 नवंबर, 1945 को हुई, लेकिन इसे लागू किया गया 4 नवंबर 1946 को। और भारत भी इसका सदस्य 1946 में ही बना।

विश्व भर में United Nations (संयुक्त राष्ट्र) की पहचान शांति के प्रतीक के रूप में होता है। यूनाइटेड नेशन्स 1945 में एक मीटिंग बुलाई जिसमें 44 देशों ने हिस्सा लिया और इन्हीं 44 सदस्यों के साथ यूनेस्को की स्थापना की गई, जिसका कार्य था महत्वपूर्ण जगहों को संरक्षण देना एवं लोगों को जलवायु, शिक्षा और संस्कृति के प्रति जागरूक करना।

यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में बनाया गया। यूनेस्को विश्व भर के महत्वपूर्ण जगहों के संरक्षण के लिए उन जगहों की खोज करती है और उन्हें यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage Site) के अंतर्गत संरक्षण प्रदान करती है।

UNESCO World Heritage Sites in India

  • खजूराहों मंदिर (मध्य प्रदेश)
  • सुंदरबन नैशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)
  • अजंता गुफा एवं एलोरा गुफा (महाराष्ट्र)
  • जंतर-मंतर (जयपुर)
  • चर्च और मठ (गोवा)
  • नालंदा महाविहार एवं नालंदा विश्वविद्यालय (बिहार )
  • ताज महल (आगरा)

यूनेस्को में कितने सदस्य देश हैं?

वर्तमान में यूनेस्को में कुल 193 सदस्य देश हैं। इसके अलावा 11 देश सहयोगी सदस्य देश तथा 2 प्रवेक्षक सदस्य देश भी होते हैं। आपको बता दें कि हमारा भारत देश भी यूनेस्को का सदस्य है। कई सारे परीक्षाओं में ये सवाल पुछ लेता है की भारत यूनेस्को का सदस्य कब बना? तो बता दें की भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य बना है।

यूनेस्को का ब्रांड अंबेसेडर कौन है?

यूनेस्को का अंतिम ब्रांड एम्बेसेडर बने हैं एनड्रेस रोमेर जो मेक्सिको के हैं। आपको बात दें की हमारे भारत से भी दो बार यूनेस्को के एम्बेसेड़र चुने जा चुके हैं। 2000 में मदनजीत सिंह को और 2012 में सनी वरकी को यूनेस्को का ब्रांड एम्बेसेड़र चुना गया।

यूनेस्को का महानिदेशक कौन है?

यूनेस्को के महानिदेशक पद पर आंद्रे अजोले को बिठाया गया 13 अक्टूबर 2017 में, तथा इनसे पहले इस पद पर इरिना बोकिवा थीं और खास बात तो ये है की ये दोनों ही महिला हैं।

इसे भी पढ़ें: United Nations Security Council (UNSC) Kya Hai?

Leave a Comment