विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य, उद्देश्य, मुख्यालय और स्थापना दिवस: WHO Full Form Meaning in Hindi

आए दिन आपने WHO (World Health Organization) के बारे में कहीं-न-कहीं ज़रूर सुना होगा। WHO एक विश्वस्तरीय संगठन है जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। इसी WHO ने कोरोना को एक महामारी घोषित किया था, उसके बाद से ही पूरी दुनिया ने उससे बचने के उपाय करने लगी। आइए जानते हैं कि WHO Kya Hai? विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य क्या-क्या हैं और इसकी स्थापना कब हुई?

WHO Full Form in Hindi

WHO का full-form है World Health Organization, जिसे हिन्दी में विश्व स्वास्थ्य संगठन कहते हैं। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसमें कई देशों ने इसकी सदस्यता ली हुई है और ये सारे देश विश्व की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को मिलकर देखते हैं। 

WHO के क्या कार्य हैं?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन एक ऐसी संस्था है जो ना केवल विश्व के देशों के स्वास्थ्य-संबंधी समस्याएँ उजागर करती हैं बल्कि स्वास्थ्य से संबंधित समझ भी विकसित करती है।
  • इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है विश्व में स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा करना और हर किसी को एक स्वास्थ्य जीवन जीने में उनकी मदद करना।
  • WHO का एक और महत्वपूर्ण कार्य यह है की यह संस्था कैंसर , हृदय रोग , एवं मस्तिष्क रोगों संबंधित विषयों पर भी शोध करता है और ऐसी बीमारियों के रोकथाम के लिए जागरूकता भी फैलाता है
  • किसी भी रोग का अंतर्राष्ट्रीय नामवली को रिव्यू करना भी इसके मुख्य कार्य की लिस्ट मे शामिल है।
  • साथ हीं यह संगठन विभिन्न देशों के स्वास्थ्य संबंधी मामलों एवं सिफारिशों को प्रस्तुत करता है तथा आपसी समझौतों के बाद विश्व के सामने अपना प्रस्ताव रखता है।
  • WHO सभी सदस्य देशों के वार्षिक स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी करता है और उन्हें स्वास्थ्य संबधित समस्याओं पर सुझाव भी देते हैं।

WHO की स्थापना कब हुई?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना  7 अप्रैल 1948 को हुई थी और इसी कारण हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस संगठन को बनाने के लिए 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे यानि शुरू में इसके 61 सदस्य थे और धीरे – धीरे इसके सदस्य बढ़कर 194 हो चुका है जिसमें हमारा प्यारा देश भारत भी शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहाँ है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जेनेवा , स्विट्जरलेन्ड में है।

Leave a Comment