G.O.A.T. Full Form Meaning in Hindi: GOAT का मतलब क्या होता है?

आज के समय के युवा सोशल मीडिया पर कई तरह के short words, acronyms (आद्याक्षर शब्‍द), और slang words का इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि AKA (Also Known As), DM (Direct Message), BTW (By The Way), HBD (Happy Birthday), etc. लेकिन क्या आपको पता है कि GOAT Full Form Kya Hota Hai?

मैं आपको बता दूँ, यहाँ पर हम बकरी के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। G.O.A.T एक short-form है, जो celebrities & famous लोग अपने पर प्रयोग करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि GOAT ka Matlab Kya Hai? और इसकी शुरुआत कैसे हुई, साथ में इसका महत्व क्या है?

GOAT Full Form in Hindi

GOAT का full-form होता है Greatest Of All Time यानी अभी तक का सर्वश्रेष्ठ। यह शब्द ज़्यादातर वे लोग इस्तेमाल करते हैं, जो अपने क्षेत्र के मास्टर हैं। उस विशेष क्षेत्र में अभी तक जितने भी लोगों ने सर्वश्रेष्ठ काम किया है, यूँ कहे तो कोई record बनाया है, सभी को जो आज के समय में पराजित किया हो, वो GOAT है यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।

यहाँ पर सिर्फ टैलेंट की बात नहीं है, वो व्यक्ति काफ़ी लम्बे समय तक निरंतर सबसे बढ़िया प्रदर्शन करना चाहिए तभी तो होगा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ। हालिया उदाहरण की बात करें, तो आपने दिलजीत दोसांझ का एक music video देखा होगा, जहाँ पर उन्होंने G.O.A.T का इस्तेमाल किया है।

G.O.A.T Meaning: किसने शुरुआत की?

वैसे तो आज के समय में कई सारे लोग GOAT शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शुरुआत की बात की जाए तो प्रसिद्ध heavyweight boxing champion, मुहम्मद अली ने 1964 में Sonny Liston को पराजित करने के बाद सबसे पहली बार अपने आप को Greatest Of All Time (GOAT) कहा था।

उसके बाद वे अपने हर ऐतिहासिक विजय के बाद GOAT शब्द ज़रूर प्रयोग करते थे। धीरे-धीरे यह काफ़ी लोकप्रिय हो गया। उन्होंने तो अपनी तारीफ़ में 1974 में George Foreman को हराने के बाद यह भी बोल दिया था, “Everybody stop talking now. Attention! I told you, all of my critics, I told you all that I was the greatest of all time when I beat Sonny Liston.”

आज के समय में हर क्षेत्र के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Football में भी इसकी काफ़ी लोकप्रियता है, महान फ़ुट्बॉल खिलाड़ी Lionel Messi को भी GOAT से refer किया गया है। और वर्तमान समय में कई सारे social media posts (memes) में यह आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: RSVP Full Form Meaning in Hindi

Leave a Comment