मनोज दे कौन है? Manoj Dey YouTube Income, Net Worth, Monthly Earnings from Social Media

यूट्यूब से पैसे कैसे कमाते हैं? YouTube के बारे में अगर आपने कभी भी कोई वीडियो देखा है, तो शायद आपने Manoj Dey का कोई-न-कोई वीडियो ज़रूर देखा होगा। आज के समय में मनोज दे के चैनल पर 2 Million+ Subscribers है और यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने के संबंध में सबसे बड़ा यूट्यूबर भी है। और आज आप Manoj Dey YouTube Income, Net Worth and Monthly Earning के माध्यम से जानेंगे कि मनोज दे कौन है, और वह यूट्यूब पर इतना सफल कैसे हुआ?

मनोज दे कौन है?

मनोज दे एक यूट्यूबर हैं जो यूट्यूब चैनल बनाने, सब्सक़्राइबर और व्यूज़ बढ़ाने, ऑनलाइन पैसे कमाने और कभी-कभी तकनीक से जुड़े वीडियो बनाते हैं। Manoj Dey नाम से ही इनका मुख्य चैनल है जिसमें 28 लाख से भी ज़्यादा सब्सक़्राइबर्स हैं। इसी के साथ Manoj Dey Vlogs इनका एक और चैनल है जिसमें lifestyle vlogs अपलोड करते हैं, और उसमें भी लाखों संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।

वैसे तो मनोज की शुरुआत यूट्यूब से हुई है, लेकिन आज के समय में ये Instagram, Facebook और अन्य सोशल मीडिया पर content पोस्ट करते हैं और वहाँ से Influencer marketing campaigns से पैसे भी कमाते हैं। इन्होंने अपना वेबसाइट भी बनाया है, जिसमें यूट्यूब और अन्य तरह से ऑनलाइन पैसे कमाने से संबंधित जानकारी शेयर करते हैं।

Manoj Dey YouTube Income

Manoj Dey के YouTube चैनल पर महीने के औसतन 10 million+ views आते हैं, जिससे उन्हें Google AdSense के द्वारा लगभग $5000-$8000 यानी 4-6 लाख रुपए की कमाई होती है। इसके अलावा मनोज अपने चैनल पर brand sponsorships and endorsements भी करते हैं, यहाँ से भी इनकी कमाई लगभग 5-6 लाख रुपए होती होगी।

मुख्य चैनल के अलावा इनका vlog channel भी है, और उसमें भी लाखों व्यूज़ होते हैं। चूँकि मुख्य चैनल टेक्नॉलजी कैटेगॉरी में आता है और vlog चैनल सामान्य, इस वजह से इसमें कमाई थोड़ी कम ही होती होगी क्योंकि इस तरह के वीडियो में YouTube RPM और CPC थोड़ा कम होता है। फिर भी व्लोग चैनल से भी महीने के 2-3 लाख बनते ही होंगे।

इस प्रकार अगर सभी चैनल को मिलाकर देखें, तो मनोज दे यूट्यूब से महीने के लगभग 10 से 15 लाख रुपए कमाते हैं। 

Manoj Dey Net Worth

मनोज दे आज यूट्यूब के अलावा Facebook और Instagram पर भी content पोस्ट करते हैं। फ़ेसबुक पर भी अब यूट्यूब के जैसा ad revenue से कमाई होती है, और इंस्टाग्राम पर अभी यह फ़ीचर नहीं आया है लेकिन brand sponsorship से लोग लाखों रुपए कमा रहे हैं।

जो भी काम मनोज दे आज के समय में कर रहे हैं, वो वाक़ई में प्रेरणादायक है। और अभी तक मनोज दे ने जितने भी पैसे कमाए हैं, अपने आप को जितना आगे बढ़ाया है उससे इनकी नेट वर्थ भी काफ़ी बढ़ गयी है; लगभग करोड़ रुपए की है।

Disclaimer: इस पोस्ट में जो कमाई बताई गई है वो अनुमानित है। वास्तविक कमाई इससे ज़्यादा या कम भी हो सकती है। और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आप भी YouTuber या content creator बनना चाहते हैं, तो सिर्फ़ पैसों को देखकर इस क्षेत्र में मत आइए। इसके और भी कई पहलू हैं, उन सभी को अच्छे से समझ लें, जान लें और कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का प्रयोग ज़रूर करें। धन्यवाद!

Leave a Comment