PDF File Kya Hota Hai? PDF Full Form पीडीएफ़ फाइल कैसे बनाएँ?

अगर आपने इंटरनेट से कभी भी कोई डॉक्युमेंट डाउनलोड किया है जैसे कि किसी परीक्षा का एडमिट कार्ड या रिज़ल्ट या कोई और ज़रूरी काग़ज़ात, तो आप गौर किया होगा कि ये सभी फ़ाइल PDF के रूप में होते हैं। पहले के समय में जहाँ सभी चीजें कागज़ पर होती थीं, अब डिजिटल फ़ॉर्मैट में PDF file में तब्दील हो गई हैं। आइए जानते हैं कि Full Form of PDF File Kya Hota Hai? और अपने Android Phone me PDF Kaise Banaye? 

PDF File Kya Hota Hai?

PDF का full form होता है Portable Document Format. यह एक ऐसा E-book format है, जहाँ हम अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को डिजिटल तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं। और अगर चाहें तो किसी दूसरे व्यक्ति को ये डॉक्युमेंट्स भी शेयर कर सकते हैं।

यही नहीं, आप कई सारी किताबों को पीडीएफ़ में पढ़ने का आनंद ले सकते हैं। दुनिया के तमाम टीचर्स ऑनलाइन क्लास में पढ़ाए गए विषय-वस्तुओं के नोट्स विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए भी पीडीएफ़ का ही मदद लेते हैं।

पीडीएफ़ किसके द्वारा विकसित किया गया है?

पीडीएफ़ की शुरुआत पहली बार डॉक्युमेंट्स शेयर करने के लिए सन् 1990 में Adobe John Warnock द्वारा विकसित किया गया था। Adobe John Warnock Adobe कंपनी के संस्थापक हैं, जो वर्तमान समय में Adobe Photoshop, Premiere Pro, Adobe Illustrator और अन्य लोकप्रिय सॉफ़्टवेयर के लिए काफ़ी प्रसिद्ध है।

Android Phone me PDF Kaise Banaye?

Android Phone में PDF file बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक pdf maker/creator app डाउनलोड करना होगा, जिसके माध्यम से आप काफ़ी आसानी से अपने मोबाइल में ही पीडीएफ फ़ाइल बना सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से PDF Maker app डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है।
  • एप ओपन करने पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, एक photo to PDF और दूसरा Doc to PDF.
  • अगर आप अपने किसी फ़ोटो को एक pdf file बनना चाहते हैं, तो आपको पहले वाले ऑप्शन (photo to PDF) पर क्लिक करना है।
  • और यदि आप अपने किसी डॉक्युमेंट को पीडीएफ बनाना चाहते हैं, तो आपको Doc to pdf वाले ऑप्शन पर जाना है।
  • अपने फ़ोटो या डॉक्युमेंट को सेलेक्ट करने के बाद आपको Save As ऑप्शन पर जाकर पीडीएफ को save कर लेना है।

इस प्रकार आप काफ़ी आसानी से अपने फ़ोन से ही pdf file बना सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर अगर आप PDF maker या PDF creator सर्च करते हैं, तो आप कई सारे एप्स मिल जाएँगे जिनसे आप पीडीएफ बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Computer me PDF File Kaise Banaye?

Leave a Comment