कच्चा पपीता खाने के फायदे (औषधीय गुण) कच्चा पपीता कब खाना चाहिए?

आप सभी को पका हुआ पपीता खाना अच्छा लगता होगा और आप खाते भी होंगे, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि अच्छी सेहत के लिए कच्चा पपीता काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। यदि आप इसका सेवन प्रतिदिन करेंगे, तो आपकी पेट सम्बन्धी सभी समस्याएँ ख़त्म हो जाती हैं। साथ ही आप कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे और नुकसान।

कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे

पपीता खाने से आपको Vitamin C और A मिलती है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर को काफी विटामिन मिलती है। पपीता में विटामिन के अलावा Magnesium और Potassium भी पाया जाता है। विटामिन की प्रचुरता होने के कारण पेट सम्बन्धी रोगों के अलावा कई तरह की बिमारियों से यह छुटकारा दिलाता है।

शरीर में विटामिन की कमी के कारण बहुत से लोग कई प्रकार की बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप कच्चे पपीते का सेवन करते हैं, तो शरीर में Vitamin की कमी दूर हो सकता है। आप कच्चे पपीते को सुबह में खाली पेट खाएं या फिर इसे सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

दूसरा लाभ मधुमेह रोगियों को होता है। मैं आपको बता दूँ कि कच्चा पपीता से रक्त शर्करा को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह आपके शरीर में Insulin की मात्रा को भी बढाता है. इससे मधुमेह से ग्रसित लोगों को काफी राहत मिलती है।

आज बहुत बड़ी संख्या में लोग कब्ज से परेशान हैं। कब्ज से ग्रसित व्यक्ति यदि कच्चे पपीते का सेवन करता है, तो उसको इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। कच्चे पपीते में कुछ इस प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को अच्छा बनाते है तथा पेट की गैस को बनने से रोकते हैं। कच्चे पपीते का सेवन करके और भी कई तरह के समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

कच्चे पपीते का सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है और इस कारण आपका मोटापा भी घटता है। इसमें पके पपीते से ज्यादा मात्रा में सक्रीय एंजाइम होते हैं जो आपके Fats को कम करने में मदद करते हैं।

Leave a Comment