e-RUPI Kya Hai? e-RUPI Use Kaise Kare?

वर्तमान समय में जहाँ हर तरफ cryptocurrency की बात चल रही है, कई देश तो अपने-अपने खुद के digital currency लॉंच कर रहे हैं। और भारत में जब से सरकार ने eRUPI launch किया है, काफ़ी लोगों के मन में ये सवाल है कि eRUPI Kya Hai? क्या यह Bitcoin की तरह कोई डिजिटल मुद्रा तो नहीं है, और सबसे जरुरी बात कि eRUPI से हम किस तरह से लाभ ले सकते हैं।

eRUPI Kya Hai?

e-RUPI का full form है Electronic Rupees Unified Payment Interface, जो भारत के सबसे सफलतम platform BHIM UPI पर आधारित है। e-RUPI आर.बी.आई. द्वारा स्वीकृत एक Prepaid e-Voucher है, जिसे NPCI यानि (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने वित्तीय सेवा विभाग और बैंको की सहयोग से विकसित किया है।

  • e-RUPI विशिष्ट सेवा के भुगतान के लिए लाभार्थी को जारी किया जाता है।
  • यह एक QR कोड या SMS पर आधारित e-Voucher है, जिसे लाभार्थी के मोबाईल पर भेजा जाता है।
  • इस कोड के माध्यम से सेवा प्रदाता के अकाउंट पर सीधा फंड भेजा जाता है।
  • सरकारी संस्थाएँ कॉर्पोरेट या कोई भी सेवा प्रायोजक अपनी पार्टनर बैंक के मदद से e-RUPI Voucher जनरेट कर सकते हैं।
  • सेवा प्रदाता केंद्र पर लाभार्थी e-RUPI के माध्यम से भुगतान कर सकते है।
  • सेवा प्रदाता केंद्र Voucher के रूप में मिली QR कोड या SMS को Scan करेंगे।
  • लाभार्थी के Verification के लिए एक कोड लाभार्थी के मोबाईल नंबर पर भेज जाएगा।
  • Verification हो जाने पर तुरंत भुगतान होने की पुष्टि मिलेगी। यह Voucher कैशलेस और कॉन्टेक्टलेस है।

eRUPI Kaise Use Kare?

सरकार या किसी भी ग़ैर-सरकारी संस्था से जब आपको eRUPI वाउचर मिलेगा, तो इसे आप बैंक में ले जाकर redeem कर सकते हैं। इसका उपयोग बस एक बार ही किया जा सकता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और विश्वशनीय है। लाभार्थियों के निजी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय होती है।

e-RUPI सुनिश्चित करता है सेवा की टार्गेटेड और लीक-प्रूफ डिलीवरी वितरण प्रणाली के सरलीकरण के साथ-साथ न्यूनतम प्रशासनिक लागत। e-RUPI सरकारी योजना का लाभ जन-मानस तक पहुँचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

e-RUPI का उपयोग लोग कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना जैसे तहत निश्चित उद्देश्य की पूर्ति के लिए भुगतान या अनुदान दिया जाता है। इसका उपयोग निजी संगठनों या किसी व्यक्ति द्वारा लोगों को किसी विशेष प्रयोजक के तहत लाभ देने हेतु भी किया जा सकता है।

इस दिशा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से कोरप्रेट द्वारा निजी कोविड टीका करण केंद्र पर टीका करण के भुगतान के लिए e-RUPI के पहले उपयोग का शुभ आरंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किया।

इसे भी पढ़ें: DBT Kya Hota Hai?

4 thoughts on “e-RUPI Kya Hai? e-RUPI Use Kaise Kare?”

Leave a Comment