Malaria Kaise Hota Hai? मलेरिया के लक्षण और उपचार

बरसात का मौसम आते ही मच्छर आना शुरू हो जाता है। ये मच्छर का एक डंक आपको बीमार करने के लिए काफी है, और आपने मलेरिया बुख़ार के बारे में सुना ही होगा जो मच्छरों से ही होता है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि Malaria Kaise Hota Hai? मलेरिया के लक्षण एवं उपचार क्या-क्या हैं?

मलेरिया कैसे होता है?

मलेरिया मादा एनोफिलेज मच्छर के काटने से होता है। मादा मच्छर के काटने से उसमें मौजूद Virus धीरे-धीरे Antibody बना लेते हैं। वही वायरस का कीड़ा पहले लीवर में जाता है फिर उसके जरिये शरीर के अन्य अंगों को संक्रमित करने लगता है। उसके बाद बुख़ार और अन्य कई लक्षण दिखते हैं।

मच्छर के कटाने से हमें मलेरिया बुखार हो जाता है। इसे हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए इलाज जल्द ही करवाना चाहिए क्योंकि मलेरिया के चार प्रकार होते हैं, प्लाजमोडियम मलेरिया, प्लाजमोडियम वायवैक्स, प्लाजमोडियम ओवेल, और प्लाजमोडियम फैल्सिपेरम; और इसमें से कुछ मलेरिया जानलेवा भी होते हैं।

Plasmodium Falciparum सबसे खतरनाक होता है। इसमें मलेरिया का कीड़ा मस्तिष्क तक पहुँच जाता है और उसको नुकसान पहुंचाता है, जिससे मरीज की मौत भी हो सकती है।

Malaria ke Lakshan/Symptoms

  • मलेरिया होने पर मरीज को तेज बुखार ( 103-104 डिग्री फारेनहाइट) हो जाता है।
  • मरीज को कुछ देर इतनी सर्दी लगती है कि वह कांपने लगता है, तो कुछ देर बाद ही उसे गर्मी लगने लगती है और वह सभी रजाई– कम्बल को फ़ेंक देते हैं।
  • गर्मी लगने पर पसीना आने लगता है, और उलटी हो सकती है।
  • प्रत्येक दिन निश्चित समय पर बुखार आता है और फिर कम हो जाता है।
  • बुख़ार लगने का पूरा सम्बन्ध मलेरिया के कीड़े के Lifecycle के हिसाब से होता है।
  • शुरू में हल्का सर्दी बुख़ार होता है, उसके बाद में अन्य लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे सिर में दर्द, शरीर दर्द तथा शरीर में ऐंठन शामिल है।

मलेरिया से कैसे बचें?

मलेरिया की जाँच जितनी जल्दी हो, ठीक होने की उम्मीद उतनी ही अधिक होती है। इसलिए मलेरिया के लक्षण लगने पर तुरंत जाँच करवाना चाहिए। इस रोग से बचने के लिए हमें मच्छरों से दूर रहना चाहिए, जैसे मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। घर तथा आस-पास साफ-सुथरा रखें, ताकि मच्छर नहीं आएगा और आप उसके शिकार से बच सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Brain Tumour Kaise Hota Hai?

Content Disclaimer: We are not certified health experts. This information is compiled from different sources on the Internet, and we suggest you to consult a doctor before taking any action based on this article. 

Leave a Comment