बीए (B.A.) क्या है और कैसे करें? Bachelor of Arts/BA के बाद क्या करें?

बहुत सारे छात्र-छात्राओं के मन में ये सवाल आता है कि B.A. करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? जैसे कि आप लोगों को मालूम ही होगा कि B.A का Full Form Bachelor of Arts है। इस लेख के जरिए आपको इस कोर्स से संबंधित जितने भी सवाल मन में उठते हैं, उनका जवाब देने का प्रयास किया गया है। जैसे B.A. Course करने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होने आवश्यक है? B.A में हमें कौन से विषय पढ़ना होगा एवं B.A के बाद career ऑप्शन क्या होगा?

BA Course Kya Hai?

BA एक Graduation Degree कोर्स है जिसे पूरा करने में 3 वर्ष लग जाते हैं। इसमें 6 सेमेस्टर्स होतीं हैं। जो छात्र BA की पढाई पूरा कर लेता है वो Graduate छात्र कहलाते हैं। BA में मुख्य रूप से आपको आर्ट्स के अंतर्गत आने वाले जीतने भी विषय हैं। वो सब कुछ आपको अपने BA के कोर्स में भी पढ़ने हैं। जैसे की भूगोल, सामाजिक विज्ञान और भाषा विज्ञान इत्यादि। जिसमें से आपको किसी एक विषय को honors चुनना पड़ेगा। आप अपने अनुसार देख ले कि आपको कौन से क्षेत्र में आगे अपना करियर बनाना है। ताकि आगे की पढाई आपको उसी विषय पढ़ाया जाए।

अब कई सारे छात्रों के मन में ये सवाल भी आ सकता है कि आखिर हमें BA कोर्स को चुनने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे वो कौन-कौन से छात्र हैं, जो BA का कोर्स कर सकते हैं।

Educational Qualification for BA Course

BA एक Graduation Degree कोर्स है इसके साथ-साथ लाखों छात्रों का लोकप्रिये कोर्स भी है। BA करने के लिए आप Arts 12 वी की परीक्षा पास करना होगा। अगर आप 12 वी पास है तो आप BA में नामांकन करवाते हैं। नामांकन करवाने के लिए कम से कम 45% मार्क्स होना चाहिए। हालांकी अलग-अलग कॉलेज में मार्क्स लिमिट अलग- अलग होती है। इसके साथ- साथ ध्यान में रखने वाली बात हैअगर आप किसी बड़े College में नामांकन करवाना चाहते है तो कम से कम 85%  मार्क्स होना जरुरी है।

Bachelor of Arts Course Fee

BA करने के लिए सभी विश्वविद्यालय में अगल-अलग फ़ीस रखा गया है। कुछ गवर्नमेंट विश्वविद्यालय में फीस लगभग 12 से 20 हजार रुपये के आसपास होता है। जबकि प्राइवेट कॉलेजो में सरकारी कॉलेजो से कई गुना ज्यादा लेते है।

Career Options in B.A.

कई छात्र BA कोर्स को पूरा कर लेने के बाद सोंचते हैं कि अब आगे क्या किया जाए? तो आपको बता दूँ की एक बार आपने BA कर लिया। उसके बाद आपके पास ढेर सारे Career Options होते हैं। जिससे आप अपना भविष्य बना सकते है।

  • Content Writer
  • Book Author
  • Journalist
  • Social Activist
  • Psychologist
  • Foreign Language Expert (German, French, Chinese, Spanish, Japanese, etc.)
  • Administrative Assistant
  • Executive Assistant
  • Associate
  • Historian
  • Archaeologist

या फिर आप अध्यापक बन सकते हैं या फिर आगे की पढाई करके किसी सरकारी विभाग में नौकरी कर सकते हैं।

BA के बाद क्या करें?

अगर आप BA के बाद आगे भी पढ़ने के शौकीन हैं तो आप MA कर सकते हैं। या फिर MA के बाद Diploma भी कर सकते हैं इसको करने के भी आपके पास कई सारे विकल्प हैं। जैसे

  • बी.एड. (B.Ed)
  • एम.ए. (MA)
  • एम.बी.ए. (MBA)
  • एम.एड. (M.Ed)
  • एल.एल.बी. (L.L.B)
  • एम.एस.सी. (M.Sc)
  • डिप्लोमा
  • होटल मैनेजमेंट कोर्स (Hotel Management), आदि।

इसे भी पढ़ें: M.A. Kya Hai? एमए कैसे करें?

Leave a Comment